RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

रजब का चांद नजर आया, अजमेर में उर्स की औपचारिक शुरुआत

रजब का चांद नजर आया, अजमेर में उर्स की औपचारिक शुरुआत

रजब का चांद नजर आया, अजमेर में उर्स की औपचारिक शुरुआत
Visual Archive

रजब का चांद नजर आया, अजमेर में उर्स की औपचारिक शुरुआत

रजब का चांद नजर आया, अजमेर में उर्स की औपचारिक शुरुआत

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स की अनौपचारिक शुरुआत तो 14 मार्च को उर्स का झंडा चढ़ाने के साथ ही हो गई थी। सोमवार रात रजब (इस्लामी कैलेंडर के सातवें महीने) का चांद दिखने पर अब ख्वाजा के 806 वें उर्स का औपचारिक आगाज हो गया है।पहले रविवार को रजब का चांद दिखने की उम्मीद थी जो सोमवार रात नजर आया। रजब का चांद दिखने पर दरगाह परिसर में शादियाने गूंजे और बड़े पीर साहब की पहाड़ी से तोप की सलामी दी गई।

जन्नती दरवाजा खुला

रजब का चांद दिखने और उर्स की औपचारिक शुरुआत के साथ ही जन्नती दरवाजा भी खोल दिया गया। जन्नती दरवाजे से गुजरने के लिए अकीदतमंद विशेष तौर पर ख्वाजा के दर पर पहुंचते हैं। उर्स के दौरान जन्नती दरवाजे से गुजरकर जायरीन ख्वाजा के संदल की तमन्ना रखते हैं जिसका मौका सिर्फ उर्स के दौरान ही मिलता है।   

उर्स के दौरान 23 मार्च को जुमे की विशेष नमाज होगी वहीं 24 मार्च को छठी शरीफ की रस्म होगी। 27 मार्च को उर्स का समापन होगा।

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है ख्वाजा का उर्स

ख्वाजा के उर्स के दौरान देशभर से मुस्लिम ही नहीं बल्कि काफी संख्या में गैर मुस्लिम श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। ख्वाजा को चढ़ाने के लिए गुलाब के फूल ब्रह्मा की नगरी पुष्कर से आते हैं तो ब्रह्मा मंदिर में चढ़ाई जाने वाली पूजा सामग्री की खीलें अजमेर के बाजार से जाती हैं।    

उर्स के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन

उर्स में देशभर से अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लाखों अकीदतमंद ख्वाजा की चौखट पर माथा टेकेंगे। ऐसे में जायरीनों की सुविधा के लिए अजमेर के मदार और दौराई स्टेशनों से रेलवे की ओर से उर्स स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 

मदारबांद्रा स्पेशल ट्रेन 21 मार्च को रात 9 बजे मदार से चलकर 22 मार्च को बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में यह रात 11.45 बजे रवाना होकर 23 मार्चकोरातसाढ़ेआठबजेमदारपहुंचेगी।

बांद्रादौराई स्पेशल ट्रेन 22 मार्च को बांद्रा से रात 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन शाम दौराई पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 24 मार्चकोदौराईसेशामसाढ़ेसातबजेरवानाहोगीऔरअगलेदिनबांद्रापहुंचेगी।

रेलवे की ओर से उर्स के लिए कुल 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से भी उर्स दौरान विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

रिपोर्टडॉ. देवेन्द्र शर्मा

ईमेल: sharmadev09@gmail.com

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World March 20, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अजमेर शरीफ की मजार पर सूफी परम्पराओं के साथ बसंत पेश

अजमेर, 1 फरवरी;  राजस्थान में अजमेर के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार शरीफ पर सूफी परम्पराओं के तहत शुक्रवार को बसंत पेश किया गया। दरगाह…

Read now
Hinduism

Protest Against Rape : बेटी है तो जीवन है  

Protest Against Rape : बेटी है तो जीवन है अजमेर शरीफ़ के शहरवासियों और समस्थ सर्व धर्म गुरुओं के साथ और क्रांति ग्रुप के तत्वावधान में दिनांक 15…

Read now
Islam

युवाओं को पारंपरिक खेल-कूद और व्यायाम से जोड़ने की एक पहल, यूनाइटेड अजमेर ने किया आयोजन

युवाओं को पारंपरिक खेल-कूद और व्यायाम से जोड़ने की एक पहल, यूनाइटेड अजमेर ने किया आयोजन यूनाइटेड अजमेर का 2 साल बेमिसाल कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियों के साथ संपन्न…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *