RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अब 5 अगस्त को अमेरिका के Times Square में दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

अब 5 अगस्त को अमेरिका के Times Square में दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

अब 5 अगस्त को अमेरिका के Times Square में दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर
Visual Archive

अब 5 अगस्त को अमेरिका के Times Square में दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

नयी दिल्ली, 30 जुलाई;  जैसा कि सब जानते हैं कि अयोध्या में  5 अगस्त को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सम्पूर्ण देश उत्साहित है और यह उत्साह अब अमेरिका में भी देखने को मिलेगा. दरअसल अमेरिका में भी 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के मौके को भव्य बनाने की तैयारी है.



5 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर भगवान राम की भव्य तस्वीर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर की 3डी तस्वीर को भी दिखाया जाएगा. इस आयोजन को बेहद भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी हो रही है.

टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित समारोह को लेकर न्यूयॉर्क के प्रमुख सामुदायिक नेता और अमेरिकी-भारतीय लोक मामलों की समिति के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी ने एक निजी समाचार एजेंसी से कहा कि 5 अगस्त को न्यूयॉर्क में ऐतिहासिक पल मनाने की तैयारी की जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे.

यह भी पढ़ेंराममंदिर भूमिपूजन : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम

टाइम्स स्क्वायर पर लगेगी सबसे बड़ी स्क्रीन

इस खास अवसर के लिए विशाल नैस्डैक स्क्रीन और 17,000-वर्ग फुट की रैप-अराउंड एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जा रही है, जिसे दुनिया में सबसे बड़े बाहरी डिस्प्ले और उच्चतम रिज़ॉल्यूशन एक्सटीरियर में से एक माना जाता है.

times-square

5 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में ‘जय श्री राम’, भगवान राम की तस्वीर और वीडियो, राम मंदिर का डिजाइन और 3डी तस्वीरों के साथ-साथ अयोध्या से पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा.

भारतीय समुदाय के लोग इस खास उत्सव को मनाने के लिए और मिठाइयां वितरित करने के लिए 5 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर एकत्रित होंगे. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी ऐतिहासिक घटना है जो मानव जाति के पूरे जीवन में एक बार आती है।



आपको बताते चलें प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी. इसके बाद अब ट्रस्ट ने पीएम मोदी को भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया है.

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 30, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 44,111 रुपये का किया दान |

मुसलमानों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए किया दान बेलापुर: श्रीरामपुर तालुका के बेलापुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरिजी महाराज और राष्ट्रसंतचार्य…

Read now
Hinduism

अयोध्या: राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से जुटाया जाएगा चंदा

नई दिल्ली, 17 दिसंबर; विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर निर्माण में लोगों का सहयोग लेने के लिए नए साल में 15 जनवरी से चंदा जुटाने के लिए एक…

Read now
Hinduism

कोर्ट का फैसला- बाबरी मस्जिद विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था; सभी आरोपी बरी

6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो हुआ उस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व…

Read now