कब है हरियाली तीज ? मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व
- श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज
- 3 अगस्त 2019 को हरियाली तीज
- तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद का है
- दोपहर में 03:37 से रात 10:21 बजे तक व्रती महिलाएं पूजा कर सकती हैं
शिव के पावन महीने श्रावण में कई त्योहार और व्रत पड़ते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज आती है। इस बार 3 अगस्त को है। इस खास महीने में शिव और पार्वती के मिलन का उत्सव और व्रत है हरियाली तीज। पूरे देश में इसे अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। जहां उत्तर भारत में हरियाली तीज तो पूर्वी भारत में कजरी तीज के नाम से लोग इसे मनाते हैं। इस पर्व के एक दिन पहले पूरी रात जगने का विधान है, पूरी रात भगवान को याद करते हुए जागरण करते हुए सभी से लोकगीत कजरी गाते हैं।

2019 का तीज शुभता ला रहा है। स्त्रियां इस दिन सज संवरकर भगवान शिव की पूजा करती हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद का है। दोपहर में 03:37 से रात 10:21 बजे तक व्रती महिलाएं पूजा कर सकती हैं।

तीज के दिन को सुखी दाम्पत्य जीवन को सुख शांति से कायम रखऩे के लिए प्रभावी व्रत माना गया है। विवाहित महिलाएं इस दिन महिलाएं देवी पार्वती को को अपनी सुहाग पिटारी भेंटकर कर विधिवत पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं भगवान भोले भंडारी को को भांग, धतूरा, अक्षत्, बेल पत्र, श्वेत फूल, गंध, धूप आदि चढ़ाती हैं। वहीं महिलाएं देवी पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करती हैं।
- श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज
- 3 अगस्त 2019 को हरियाली तीज
- तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद का है
- वहीं महिलाएं देवी पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करती हैं
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.