जैसे- जैसे होली का त्यौहार नज़दीक आ रहा है वैसे-वैसे हर्षोल्लास भी बढ़ता जा रहा है, लेकिन उससे पहले यह जानना ज़रूरी है होली पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं. ज्योतिषाचार्य प्रवीण चन्द्र ने रिलिजन वर्ल्ड से बातचीत कर यह जानकारी साझा की कि होली पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। तो आइये जानते हैं-
होली पर क्या करें

- होली के दिन अपनी जेब में काले कपड़े में पीली सरसो,लौंग, जायफल और काले तिल बांधकर रखें और जलती होली में उन्हें डाल दें। ऐसा करने से आप पर नकारात्मक शक्ति का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
- इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए और पूरे हर्ष और उल्लास के साथ होली मनानी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की खुशियां और भी अधिक बढ़ेंगी।
- होली के दिन आपको सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए चाहें वह आपका दुश्मन ही क्यों न हो। यदि आप ऐसा करते हैं तो समाज में आपका भी मान- सम्मान और अधिक बढ़ेगा।
- इस दिन आपको घर की साफ सफाई अच्छी तरह से अवश्य करनी चाहिए और साथ ही भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।
- होली के दिन घर में मीठे पकवान अवश्य बनाने चाहिए और पहले इसका भोग भगवान को लगाकर खुद भी खाना चाहिए और दूसरों को भी बांटने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी।
यह भी पढ़ें-होलाष्टक में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम
- होलिका दहन की अग्नि में गेहूं की बालें अवश्य भूने। लोगों से अवश्य मिलें। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां और भी ज्यादा बढ़ेंगी।
- होली खेलने वाले दिन अपने घर के बुजुर्गों के पैरों पर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से आपको अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद तो मिलेगा ही साथ ही आपको भगवान की कृपा भी प्राप्त होगी।
- होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख अपने घर में अवश्य लाएं और उसे अपने घर के चारों कोनों में डाल दें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा।
- इस दिन होली के जलने के बाद उसकी राख को अपनी तिजोरी में अवश्य रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमीं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- होलिका दहन के बाद उसकी अग्नि को अपने घर अवश्य लाएं और पूरे घर में घूमाकर अपने घर में गोबर से बने उपलों की होली अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आप पर सदैव भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा।
[earth_inspire]
होली पर क्या न करें

- होलिका दहन वाले दिन सफेद खाद्य पदर्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है।
- होली के दिन अपने सिर को ढक कर अवश्य रखें। यदि आप पुरूष हैं तो आपको इस दिन टोपी अवश्य लगानी चाहिए और यदि महिला हैं तो आपको अपनी साड़ी का पल्लू सिर पर रखना चाहिए। क्योंकि होली के दिन बुरी शक्तियां सिर पर से ही शरीर में प्रवेश करती हैं।
- यदि आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति हो चुकी है तो आपको होली के दिन न तो होली गाड़नी चाहिए और न हीं जलानी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके पुत्र को परेशानी हो सकती है।
- सूर्यास्त के बाद होली न तो खेलनी चाहिए और न हीं किसी के ऊपर रंग डालना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
- होली के दिन सूर्य के डूबने के बाद होली मिलन के लिए बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दोनों ही व्यक्तियों के ऊपर भारी संकट के आने की संभावना होती है।
यह भी पढ़ें-होलाष्टक में क्या करें, क्या ना करें?
- किसी भी नविवाहित लड़की को होली जलते हुए नहीं देखना और इसके साथ ही सास और बहु को भी एक साथ होलिका दहन नहीं देखनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से उस नविवाहिता को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- होली के दिन किसी को न तो धन देना चाहिए और न ही किसी से धन लेना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप से मां लक्ष्मी रूठ जाएंगी। आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
- इस दिन किसी भी प्रकार का कोई शुभ और मांगलिक कार्य बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार यह सभी कार्य इस समय में करने वर्जित माने जाते हैं।
- होली की दिन किसी भी शमशान या सुनसान जगह से पर बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए। क्योंकि होली के दिन तंत्र मंत्र क्रियाएं अधिक होती है। जिसका असर आप पर भी हो सकता है।
- इस दिन भूलकर भी मांस और मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
[earth_inspire]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.