RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

2020 में कब मनेगी होली एवं कब होगा होलिका दहन?

2020 में कब मनेगी होली एवं कब होगा होलिका दहन?

2020 में कब मनेगी होली एवं कब होगा होलिका दहन?
Visual Archive

2020 में कब मनेगी होली एवं कब होगा होलिका दहन?

( 2020 होली होलिका दहन )होलिका दहन, होली त्योहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है।

2020 होली

भारत में मनाए जाने वाले सबसे शानदार त्योहारों में से एक है होली। दीवाली की तरह ही इस त्योहार को भी अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार माना जाता है। हिंदुओं के लिए होली का पौराणिक महत्व भी है। इस त्योहार को लेकर सबसे प्रचलित है प्रहलाद, होलिका और हिरण्यकश्यप की कहानी। लेकिन होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है। वैष्णव परंपरा मे होली को, होलिका-प्रहलाद की कहानी का प्रतीकात्मक सूत्र मानते हैं।

इस वर्ष 2020 की  होली पर बना है 3 ग्रहों का बहुत शुभ संयोग, श्रेष्ठ मुहूर्त में ही करें होली का पूजन, मिलेंगे शुभ वरदान…

रंगों का पर्व होली इस वर्ष (सोमवार) 10 मार्च 2020 को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पूर्व 09 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं।

2020 होली होलिका दहन

https://www.earthinspired.in/collections/gulal
https://www.earthinspired.in/collections/gulal

होलिका दहन का शास्त्रों के अनुसार नियम

फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। पूर्णिमा के दिन होलिका-दहन किया जाता है। इसके लिए मुख्यतः दो नियम ध्यान में रखने चाहिए – ( 2020 होली होलिका दहन )

  1. पहला, उस दिन ‘भद्रा’ न हो। भद्रा का दूसरा नाम विष्टि करण भी है, जो कि 11 करणों में से एक है। एक करण तिथि के आधे भाग के बराबर होता है।
  2. दूसरी बात, पूर्णिमा प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि होनी चाहिए।

यह रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन मुहूर्त- शाम 6 बजकर 40 मिनट से 6:52 गोधूलि वेला अथवा 6:28 बजकर 40 मिनट से 08 बजे तक चर का चौघड़िए में ।

भद्रा दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक

पूर्णिमा तिथि आरंभ- सुबह 3 बजकर 3 मिनट से (9 मार्च 2020)

पूर्णिमा तिथि समाप्त- रात 11 बजकर 16 मिनट तक (9 मार्च 2020)

होलिका दहन 2020 शुभ मुहूर्त 9 मार्च 2020 को यह रहेगा

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त- प्रदोष समय

होलिका दहन मुहूर्त : 18:40 से 21:07: तक

10 मार्च 2020 (रंगावली होली)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 8/9मार्च 2020 सुबह 3:03 बजे

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 9 मार्च 2020 रात 11:14 बजे

होलिका दहन की पूजा में रक्षो रक्षोघ्न सूक्त का पाठ होता है। तीन बार परिक्रमा की जाती है। लोग गेहूं,चना व पुआ-पकवान अर्पित करते हैं। सुबह उसमें आलू, हरा चना पकाते और खाते हैं। नहा धोकर शाम में मंदिर के पास जुटते हैं। नए कपड़े पहनकर भगवान को रंग-अबीर चढ़ाते हैं। भस्म सौभाग्य व ऐश्वर्य देने वाली होती है। होलिका दहन में जौ व गेहूं के पौधे डालते हैं। फिर शरीर में ऊबटन लगाकर उसके अंश भी डालते हैं। ऐसा करने से जीवन में आरोग्यता और सुख समृद्धि आती है।

इस तरह करें होलिका पूजन 

होलिका दहन से पहले होलिका पूजन विधिपूर्वक करना चाहिए। होलिका पूजन आप घर पर या फिर सार्वजानिक स्थल  पर जाकर भी कर सकते है। आजकल सभी लोग अपने घर पर पूजा ना करके सार्वजानिक स्थल पर ही जाते है। सभी लोग मंदिर या चौराहे पर कंडो, गुलरी और लकड़ी से होलिका सजाते है।

होलिका पूजन के लिए एक थाली में साबुत हल्दी,माला, रोली,फूल, चावल, मुंग, बताशे, कच्चा सूत, नारियल व एक लोटा जल लेकर बैठना चाहिए। इसके अतिरिक्त नई फसल की बालियां जैसे चने की बालियां या फिर गेहू की बालियां भी होनी चाहिए।

होलिका पूजन शाम के समय किया जाता है। पूर्व या उत्तर दिशा की और मुँह करके बैठे , सबसे पहले भगवान गणेश का समरण करे। इसके बाद भगवान नरसिंह को याद करते हुए गोबर से बनी हुई होलिका पर हल्दी, रोली, चावल, मुंग, बताशे अर्पित करने चाहिए। फिर होलिका पर जल चढ़ाये। उसके बाद होलिका के चारो और परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटे, यह परिक्रमा सात बार करनी चाहिए। होलिका पर प्रह्लाद का नाम लेकर फूल अर्पित करे और फिर भगवान को याद करते हुए नए अनाज की बालियां अर्पण करे।

इस तरह करें होलिका पूजन 

अंत में अपना और अपने परिवार का नाम लेकर प्रसाद चढ़ाये। और होलिका दहन के समय होलिका की परिक्रमा करे। फिर होलिका पर गुलाल डालने के बाद अपने बड़ो के पैरो में गुलाल डाल कर उनका आशीर्वाद ले।

होलिका पूजन से हर प्रकार से बुराई पर जीत प्राप्त होत्ती है। होलिका पूजन परिवार में सुख, समृद्धि और शान्ति लाता है। कई जगह पर लोग होलिका पूजन के दिन व्रत भी करते है व्रत होलिका दहन के बाद ही खोला जाता है।

होलिका पूजन पर भद्रा के समय का विशेष ध्यान रखे। भद्रा के समय होलिका पूजन नहीं किया जाता।

उत्तर भारत के मध्यप्रदेश एवम राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व से सामाजिक जुड़ाव काफी गहरा देखने को मिलता है क्योंकि होली के पंद्रह बीस दिन पहले से ही गोबर के पतले पतले उपले और अंजुलि के आकार की गुलेरियां बनाना प्रारम्भ हो जाता है। इनके बीच में बनाते समय ही उंगलि से एक छेद बना दिया जाता है। इनके सूख जाने पर इन्हें रस्सियों में पिरोकर मालाएं बनाई जाती हैं।

होलिका दहन के दो तीन दिन पूर्व खुले मैदानों और अन्य निर्धारित स्थानों पर होली के लकड़ी कण्डे आदि रखना प्रारम्भ कर दिया जाता है। उनमें ही रख दी जाती हैं मालाएं। अनेक क्षेत्रों में इन सामूहिक होलिकाओं के साथ−साथ एक मकान में रहने वाले सभी परिवार मिलकर अतिरिक्त रूप से भी होलियां जलाते हैं। होली की अग्नि में पौधों के रूप में उखाड़े गए चने, जौ और गेहूं के दाने भूनकर परस्पर बांटने की भी परम्परा है।

https://www.earthinspired.in/collections/gift-set
https://www.earthinspired.in/collections/gift-set

होलिका दहन तो रात्रि में होता है, परन्तु महिलाओं द्वारा इस सामूहिक होली की पूजा दिन में दोपहर से लेकर शाम तक की जाती है। महिलाएं एक पात्र में जल और थाली में रोली, चावल, कलावा, गुलाल और नारियल आदि लेकर होलिका माई की पूजा करती हैं। इन सामग्रियों से होली का पूजन किया जाता है और जल चढ़ाया जाता है। होलिका के चारों ओर परिक्रमा देते हुए सूत लपेटा जाता है।

इस तरह करें होलिका पूजन

होली पूजन करने का तरीका अलग अलग क्षेत्रो अलग अलग पारम्परिक तरीको से होती है तो इस बात का भी विशेष ध्यान रखे। आप तरीका वही अपनाये जो आपके क्षेत्र में माना जाता है।

होली पर ध्यान रखने योग्य बात

शास्त्रों के अनुसार भद्रा नक्षत्र में होलिका दहन पूर्णतया वर्जित है। यदि भद्रा नक्षत्र में होलिका दहन कर दिया तो पीड़ा उठानी पड़ सकती है। इस दिन पुरुषों को भी हनुमानजी और भगवान भैरवदेव की विशिष्ट पूजा अवश्य करनी चाहिए। प्रत्येक स्त्री पुरुष को होलिका दहन के समय आग की लपटों के दर्शन करने के बाद ही भोजन करना चाहिए।

होली पर ध्यान रखने योग्य बात

जानिए होलिका दहन का महत्व

होली दहन पर लोग होलिका को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करते हैं. हिंदू शास्त्रों के अनुमान मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने होलिका को आग में जलाकर अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी, इसलिए खुशी में होली का त्योहार मनाया जाता है. इस मान्यता के अनुसार छोटी होली के दिन लोग कुछ लकड़ियां इकठ्ठा करके उन्हें अच्छे से लगाकर होलिका मानते हुए जलाया जाता है।

होलिका दहन की पौराणिक कथा

पुराणों के अनुसार दानवराज हिरण्यकश्यप ने जब देखा कि उसका पुत्र प्रह्लाद सिवाय विष्णु भगवान के किसी अन्य को नहीं भजता, तो वह क्रुद्ध हो उठा और अंततः उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, क्योंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसे अग्नि नुक़सान नहीं पहुंचा सकती। किन्तु हुआ इसके ठीक विपरीत, होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ। इसी घटना की याद में इस दिन होलिका दहन करने का विधान है। होली का पर्व संदेश देता है कि इसी प्रकार ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं।होली की केवल यही नहीं बल्कि और भी कई कहानियां प्रचलित है।

लेखक एवं गणना – पं. दयानंद शास्त्री, उज्जैन

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World February 5, 2020 7 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

होलाष्टक: 21 मार्च से होलाष्टक आरम्भ, जानें कौन से कार्य नहीं होंगे

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक कहा गया है. इस साल होलाष्टक 21 मार्च तक है। धार्मिक मान्यताओं के…

Read now
Hinduism

होली 2020:धूमधाम से मनाई जा रही है होली, इन बातों का रखें ध्यान

रंगों का त्योहार होली देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व होली भारत में अक्सर  तीन दिनों…

Read now
Hinduism

इंदौर में 1100 कंडों से आज जलेगी 292 साल पुरानी सरकारी होली

इंदौर, 9 मार्च; पर्यावरण संरक्षण और गोसंवर्धन का संदेश देते हुए 292 साल पुरानी सरकारी होली सोमवार को गाय के गोबर के 1100 कंडों से जलाई जाएगी। होली…

Read now