RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

भारत में फूलों के रंग भी बिखरते हैं और बारूद से भी खेली जाती है होली

भारत में फूलों के रंग भी बिखरते हैं और बारूद से भी खेली जाती है होली

भारत में फूलों के रंग भी बिखरते हैं और बारूद से भी खेली जाती है होली
Visual Archive

भारत में फूलों के रंग भी बिखरते हैं और बारूद से भी खेली जाती है होली

भारत में फूलों के रंग भी बिखरते हैं और बारूद से भी खेली जाती है होली

होली ऐसा त्योहार है जिस पर लोग दुश्मनी भुलाकर एकदूसरे पर प्यार के रंग बरसाते हैं। भारत के अलगअलग राज्यों में होली के अलगअलग रंग देखने को मिलते हैं। बरसाने की लट्ठमार होली दुनियाभर में मशहूर है, तो कपड़ा फाड़ होली का भी अलग मजा है। होली पर देशभर में प्यार और भाईचारे के रंग बरसते हैं। आसमान में इंद्रधनुषी छटा छा जाती है तो धरती सतरंगी चादर ओढ़ लेती है। इनके बीच हवा में छाया रहता है मस्ती का रंग जिसमें सराबोर होली के हुड़दंगी जमकर धमाल मचाते हुए नजर आते हैं।

बारूद की होली

भारत में होली के बहुत से रंग देखे जा सकते हैं। यहां फूलों की होली भी खेली जाती है तो बारूद की होली भी होती है। राजस्थान के उदयपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित मेनार गांव होली के बाद चैत्र कृष्ण द्वितीया को बंदूकों की गूंज से थर्रा उठता है। बड़े तो बड़े बच्चे तक बारूद से ऐसे खेलते हैं मानो बारूद नहीं गुलाल हो। गांव के लोग देसी बंदूकों से इतने धमाके करते हैं कि देखने वाला दहशत में आ जाए। नजारा कुछ ऐसा होता है कि फिल्म रामलीलागोलियों की रासलीला का दृश्य ताजा हो जाता है। बेखौफ बारूद का खेल खेला जाता है, बंदूकों में भरकर बारूद दागा जाता है तो हजारों पटाखे हाथों में लेकर ऐसे चलाए जाते हैं मानो कोई खेल तमाशा हो। जमरा बीज नाम से मशहूर इस पर्व के पीछे करीब 400 साल पुराना इतिहास जुड़ा हुआ है।

मुगलों पर जीत का जश्न है जमरा बीज

पूरे गांव में दीवाली जैसी भव्य रोशनी की जाती है। जमकर बारूद उड़ाया जाता है और तलवारों से गैर भी खेला जाता है। परंपरागत पोषाकों में गांव के लोग बंदूकें दागते हुए निकलते हैं और चारभुजा मंदिर के पास इकट्ठे होते हैं। कहा जाता है कि मुगलों की आखिरी चौकियों को इस गांव के लोगों ने ही ध्वस्त किया था। इस युद्ध में गांव के कुछ लोगों की जान भी गई थी जिनकी समाधियां गांव में ही बनाई गईं। इस जीत के बाद इलाके के राजा ने यहां के लोगों को खास पहचान दी। मुगलों पर जीत की खुशी में ही हर साल होली के बाद यहां जमरा बीज मनाया जाता है। गांव के लोग सेना की तरह निकलते हैं और जमकर बारूद दागते हैं। महिलाएं वीर रस के गीत गाती हैं और जमकर आतिशबाजी भी की जाती है। मुगलों को खदेड़ने की वीरता की झलक इस दौरान देखने को मिलती है और हर कोई जोश से भर जाता है। इसी जीत के जश्न के रूप में यहां होली के बाद हर साल जमरा बीज का आयोजन होता है। यह परंपरा बेहद खतरनाक भी है लेकिन जमरा बीज के जोश के आगे यह खतरा कोई मायने नहीं रखता। ढोल की थाप, गोलियों की गूंज, तलवारों की खनक और लाठियों की टकराहट से माहौल में जोश और जुनून पैदा हो जाता है।मेनारिया ब्राह्मणों के इस गांव में जमरा बीज का उत्साह दीवाली जैसा होता है। बाहर रह रहे लोग भी इस पर्व पर गांव जरूर आते हैं।

रिपोर्टदेवेन्द्र शर्मा

Email: sharmadev09@gmail.com

  

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World February 26, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

ब्रज की होली: विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा आज

मथुरा के बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में 30 मार्च को विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होगा.  हुरंगा देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा. यहां हुरियारों के नंगे बदन पर…

Read now
Hinduism

होली 2021: देखिये दुनिया में कैसे मनाई जाती है हुडदंगी होली

होली का त्यौहार मतलब रंगों का त्यौहार. इस त्यौहार की बात ही निराली है, हर ओर हंसी-ख़ुशी से मिलते लोग हुए पकवानों और रंगों के बीच मनाई जाती…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *