कुंभ की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने दिए खास निर्देश
लखनऊ, 28 जून; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ और इलाहाबाद से शुरू की जानेवाली इस योजना के तहत कुंभ में नगरीय बसों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए. साथ ही नगरीय परिवहन में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शास्त्री भवन में प्रेजेंटेशन देखने के बाद जरूरी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ की जनसंख्या एवं लोगों के आवागमन की सुविधा के मद्देनजर नगरीय परिवहन प्रणाली को विकसित किए जाने को भी कहा.
इस दौरान सीएम के साथ उनके प्रमुख सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply