RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हिन्दू संतों की हत्या: पालघर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी सीआईडी

हिन्दू संतों की हत्या: पालघर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी सीआईडी

हिन्दू संतों की हत्या:  पालघर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी सीआईडी
Visual Archive

हिन्दू संतों की हत्या: पालघर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी सीआईडी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल; लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।



बेरहमी से हुई इन हत्याओं ने जहां इस पूरी घटना को धार्मिक रंग दे दिया है वहीं इस पर राजनीति भी हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने पालघर में दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या के मामले को आपराधिक जांच विभाग (CID) को सौंप दी है।

मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। दूसरी तरफ घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की है और दोषियों को जल्द सजा देन की बात कही है। सरकार ने राज्य सरकार से घटना पर रिपोर्ट भी तलब की है।

यह भी पढ़ें-हिंदू संतों की हत्या : पालघर मॉब लिंचिंग की जांच शुरू

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की है कि वो इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी मामले को सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उद्धव ठाकरे ने सोमवार को फेसबुक के जरिए राज्य को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने भी माना है कि इसमें कोई सांप्रदायिक मामला नहीं है।

शाह के फोन के बाद ही राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला किया।

एडीजी कुलकर्णी करेंगे जांच

पालघर मामले की जांच सीआइडी  के एडीजी क्राइम अतुलचंद्र कुलकर्णी करेंगे। इस मामले में अभी तक हुई कार्रवाई में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।



खुद अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से इसे पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से निपटाने का सुझाव दिया है। उन्होंने ने ठाकरे से यह भी कहा है कि केंद्र से किसी भी तरह की मदद की दरकार हो तो बेहिचक बताएं लेकिन हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मसले पर उद्धव से फोन पर बात की थी।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 21, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास?

एक साधारण गाँव कैसे बना साईं बाबा का पवित्र निवास? महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में स्थित छोटा-सा गाँव शिरडी, दुनिया भर में आज आस्था, भक्ति और चमत्कारों का…

Read now
Astrology

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में

कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन भारत के अलग-अलग राज्यों में रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।भारत…

Read now
Hinduism

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन

लखनऊ, 1 जनवरी; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन किया। ये कैलेंडर उत्तर प्रदेश के महान कलाकारों पर केंद्रित है। ये सभी महान…

Read now