RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक
Visual Archive

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

आयुर्वेद में शाकाहार को व्यक्ति के भीतर मौजूद ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने का उल्लेख किया गया है। शाकाहार भोजन की ऐसी कई विशेषताएं बताई गई हैं, जो मांसाहार में नहीं मिलती। आइए, जानते हैं खास बातें-



शाकाहारी भोजन सेल्फ कण्ट्रोल में करता है मदद

शाकाहारी भोजन की आदत सेल्फ कंट्रोल पैदा करने में मदद करती है। इसका अर्थ यह है कि आप स्वंय को नियंत्रित कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हम सभी में एक ऊर्जा मौजूद है। शाकाहार से भोजन उस ऊर्जा को सकारात्मकता की ओर ले जाया सकता है। वहीं, खुद की भावनाओं को नियंत्रित भी किया जा सकता है।

शाकाहार में वसा होता है कम

शाकाहारी भोजन वसा में कम होते हैं। मांसाहार भोजन में तेल और वसा की अधिकता होती है इसलिए इनका रोजाना सेवन शरीर में वसा को जमा देता है, जिससे हमारी सक्रियता कम हो जाती है। वसा कम होने से हमारा शरीर ज्यादा क्रियाशील बना रहता है।

यह भी पढ़ें-वज़न कम करना है तो अपनाएं आयुर्वेदिक घरेलू उपचार

फाइबर की होती है अधिकता

फाइबर के अधिक स्रोत शाकाहारी भोजन में पाए जाते हैं। फाइबर खाने को पचने में सहायता करता है, कब्ज से बचाता है और पेट साफ करने में मदद करता है। शरीर के अंदर दूषित पदार्थों को भोजन से दूर करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की बीमारी के खतरे को रोकता है।



शकाहारी भोजन होता है सात्विक

प्रकृति में शाकाहारी भोजन को सात्विक माना जाता है। सात्विक को शांति, एकाग्रता, सभी के लिए प्यार, मन में आशावाद जैसे महान गुणों के लिए जाना जाता है। उन लोगों को शाकाहार को जरूर अपनाना चाहिए, जिन्हें गुस्सा ज्यादा आता है। आयुर्वेद के अनुसार शाकाहारी भोजन अपनाने से क्रोध और निराशा उत्पन्न करने वाले हार्मोन को कंट्रोल किया जा सकता है।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta November 27, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

गीता और आहार: गीता के अनुसार कैसा होना चाहिए मनुष्य का भोजन

गीता में भगवान कृष्ण ने सिर्फ कर्मयोग, ज्ञान योग और भक्ति योग का ही सन्देश नहीं दिया है अपितु मनुष्य को किस प्रकार का आहार करना चाहिए इसकी…

Read now
Ayurveda

Ayurveda: जानिये रोज़ाना क्यों करना चाहिए एलोवेरा जूस का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में कुछ सबसे बेशकीमती चीज़ें आमतौर पर हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं. उनमें से ही एक उदाहरण है एलोवेरा. इसे  घृतकुमारी के नाम से जाना…

Read now