मोम की मूर्ति में ढलेंगे स्वामी रामदेव, मैडम तुसाद म्यूजियम की शोभा बढ़ाएंगे

योग की छाया अब लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में दिखेगी। योग से दुनिया को जोड़ने वाले स्वामी रामदेव की छवि के दर्शन अब दुनिया के लोग उनकी मोम की मूर्ति के जरिए कर पाएँगे। वे दुनिया के पहले संत होंगे जिनकी मोम की मूर्ति बनेगी और विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में रखी जाएगी। यहां पहले से महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरेंद्र मोदी की भी मोम की प्रतिमा लगी हुई है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, काजोल, करण जौहर, प्रभास और वरुण धवन की भी प्रतिमा लगी को यहां स्थान दिया गया है।

लंदन के विभिन्न शहरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के खास आयोजन के लिए स्वामी रामदेव लंदन पहुंचे है। एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी उन्होने खुद दी, मोम की मूर्ति के लिए उनके पास जो प्रस्ताव आया था उसे उन्होंने 2 माह पहले मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद का ऐसा प्रचार पसंद नहीं है, लेकिन मैडम तुसाद संग्रहालय में विश्व के कोने कोने से आने वाले पर्यटकों को योग और योगी के बारे में जानने का मौका देने के लिए उन्होंने इसके लिए हामी भारी है। वे सोमवार 25 जून को स्वयं म्यूजियम जाएंगे और वहां स्टूडियो में 3 घंटे की सिटिंग में इम्प्रेशन भी देंगे।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply