महर्षि ज्ञान युग दिवस समारोह भोपाल में संपन्न – ज्ञानयुग की गूंज से मना महर्षि का जन्मोत्सव


भोपाल, 13 जनवरी। भोपाल में महर्षि ज्ञान युग दिवस समारोह का आयोजन आज संपन्न हुआ। 12 और 13 जनवरी को दो दिन तक कई सत्रों में चले इस खास आयोजन में एक ओर विश्व शांति की गंभीर चर्चा हुई तो दूसरी ओर शास्त्रीय संगीत से शांति की लहर पैदा हुई। भावातीत ध्यान के पुरोधा महर्षि महेश योगी जी का जन्म 12 जनवरी 1918 को जबलपुर में हुआ। उनकी ध्यान की साधना पद्धति और भारतीय संस्कृति और धर्म की समझ ने उन्हें वैश्विक पटल पर एक स्तंभ के तौर पर स्थापित किया।

भोपाल स्थित उनके मुख्यालय में महर्षि का 101 जन्मोत्सव मनाने के लिए पूरे देश से कई लोग आमंत्रित किए। महर्षि ज्ञानयुग दिवस समारोह के पहले दिन जहां विश्वशांति और मीडिया की चर्चा की गई, वहीं दूसरे दिन प्रथम सत्र में सांस्कृतिक आयोदन और द्वितीय सत्र में शास्त्रीय गायन का खास मंच सजा। सभी सत्रों के अध्यक्ष श्री गिरीश जी महाराज रहे।



महर्षि के जन्मोत्सव की गरिमा सरकार ने भी बढ़ाई। 12 जनवरी को ही उनपर एक खास डाकटिकट जारी किया गया।

देखिए सभी सत्रों का पूरा प्रसारण..
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply