RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

परमार्थ निकेतन गंगा तट पर मनोहर पर्रिकर को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

परमार्थ निकेतन गंगा तट पर मनोहर पर्रिकर को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

परमार्थ निकेतन गंगा तट पर मनोहर पर्रिकर को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धाजंलि
Visual Archive

परमार्थ निकेतन गंगा तट पर मनोहर पर्रिकर को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

परमार्थ निकेतन गंगा तट पर मनोहर पर्रिकर को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धाजंलि

  • पर्रिकर जी की आत्मा की शान्ति हेतु किया विशेष हवन 
  • स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने परमार्थ निकेतन प्रांगण में श्री मनोहर पर्रिकर जी की याद में रोपित किया रूद्राक्ष का पौधा
  • भारतीय राजनीति की धुरी थे श्री मनोहर पर्रीकर जी – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश, 18 मार्च। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने गोवा के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रीकर जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में परमार्थ प्रांगण में रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सादगीपूर्ण जीवनशौली, सरल व्यवहार और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी श्री पर्रीकर जी का इस तरह चले जाना राजनीति जगत के लिये अक्षुण क्षति है। वे भारतीय राजनीति की धुरी थे उन्होने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के राज्यों के संगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। साथ ही उन्होने दयानन्द सामाजिक सुरक्षा योजना, साइबरएज योजना, सी एम रोजगार योजना जैसी अनेक समाज सुधार योजनायें शुरू कर वे सीधे समाज से जुड़े रहे। आई आई टी मुम्बई से स्नातक श्री पर्रीकर जी अत्यंत विनम्र स्वभाव के थे  अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को गोवा में लाने का श्रेय उन्हीे को जाता है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि श्री मनोहर पर्रीकर जी के पंचतत्व मंे विलीन होने का समाचार सुनकर मन अत्यंत द्रवित हो उठा। भारत की राजनीति में उनका योगदान अविस्मरणीय है। चार बार गोवा के मुख्यमंत्री पद पर बने रहना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। स्वामी जी महाराज ने कहा कि ईश्वर श्री पर्रीकर जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करे। उनके परिवार के सदस्यों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने माँ गंगा के तट पर मौन रखकर श्री पर्रीकर जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा आज की गंगा आरती उन्हेे समर्पित की।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World March 18, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

परमार्थ निकेतन में शुरू हुआ 32वां वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन योग महोत्सव

7 मार्च, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित 32वां अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन योग महोत्सव का आज शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी का…

Read now
Hinduism

Coronovirus : परमार्थ निकेतन ने शुरू की संत भण्डारा सेवा

Coronovirus : परमार्थ निकेतन ने शुरू की संत भण्डारा सेवा सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से संत भोजन प्रसाद…

Read now
Ayurveda

परमार्थ निकेतन में ईको फ्रेंडली होली महोत्सव

परमार्थ निकेतन में ईको फ्रेंडली होली महोत्सव प्रेम और सौहार्द्र के रंग में रंगे योगी ईको फ्रेंडली होली महोत्सव में शिवमणि का संगीत, तबले की थाप, ड्रम के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *