RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

PM नरेंद्र मोदी कुम्भ मेले के लिए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, देखेंगे कुम्भ की पेंटिग्स 

PM नरेंद्र मोदी कुम्भ मेले के लिए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, देखेंगे कुम्भ की पेंटिग्स 

PM नरेंद्र मोदी कुम्भ मेले के लिए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, देखेंगे कुम्भ की पेंटिग्स 
Visual Archive

PM नरेंद्र मोदी कुम्भ मेले के लिए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, देखेंगे कुम्भ की पेंटिग्स 

PM नरेंद्र मोदी कुम्भ मेले के लिए विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, देखेंगे कुम्भ की पेंटिग्स

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुम्भ मेले के नियंत्रण के लिए Integrated Command Control Center का लोकार्पण करेंगे
  • धानमंत्री नरेन्द्र मोदी Civil Airport Terminal का भी शुभारंभ करेंगे
  • 3500 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे
  • पीएम मोदी कुंभ थीम पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी भी देखेंगे
  • 15 दिसंबर को सभी देशों के राजदूत प्रयागराज आयेंगे

कुम्भ में अब केवल एक महीने का समय रह गया है। देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन कुम्भ के लिए प्रयागराज में बीते काफी समय से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। पूरा शहर ही नया सा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुम्भ मेले के नियंत्रण के लिए Integrated Command Control Center का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कुम्भ को ध्यान में रखकर शुरू की गई हवाई सेवा के लिए वे नए नवेले Civil Airport Terminal का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे है। वे तकरीबन 3500 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद झूंसी में एक जनसभा भी है। दैनिक भास्कर के अनुसार, “15 दिसंबर को सभी देशों के राजदूत प्रयागराज आयेंगे। विदेशी राजनयिक को यहां लाने का मकसद यह है कि वे अपने देशों से लोगों को कुम्भ के दौरान आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से 150 से अधिक देशों को कुम्भ में आने का न्यौता भेजा जाएगा। राजनयिकों के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इसके जरिए कुम्भ और प्रयागराज की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों से भी रुबरु कराया जाएगा।”

प्रयागराज में कुम्भ को लेकर बहुत सारी चीजों का निर्माण जारी है। पीएम मोदी शहर के तीन बड़े फ्लाईओवर, बिजली व पेयजल की योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। शहर में कुम्भ को लेकर 139 चौरहों को भी नया नवेला किया गया है।

प्रयागराज में कुम्भ को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने शहर को और खूबसूरत बनाने के लिए कुम्भ आधारित पेंटिंग्स के जरिए भी जोरदार काम शुरू किया है। पीएम मोदी कुंभ थीम पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी भी देखेंगे। राज्य ललित कला अकादमी कुंभ की थीम पर पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित करेगी। कुंभ की थीम पेंटिंग प्रदर्शनी के लिए देशभर से कुल 400 एंट्री आई थीं। इनमें से कुल 73 पेंटिंग को अंतिम रूप से आयोजकों ने चयनित किया।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World December 12, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अयोध्या से रामेश्वरम तक के तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस

नयी दिल्ली, 17 मार्च;  चैत्र नवरात्रि के बाद आने वाली राम नवमी इस बार ख़ास होने वाली है. भारतीय रेलवे इस पर्व को और ख़ास बनाएगी. दरअसल चैत्र…

Read now
Hinduism

माघ पूर्णिमा: जानिए महत्व, कथा, व्रत और पूजा विधि

माघ मास की पूर्णिमा तिथि को माघी पूर्णिमा मनाई जाती है। 27 नक्षत्रो में मघा नक्षत्र के नाम से “माघ पूर्णिमा” की उत्पत्ति होती है। इस तिथि का…

Read now
Hinduism

माघ मेला 2020: जानिए माघ मेले में क्यों उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

जैसा कि आप सब जानते हैं कि प्रयागराज के त्रिवेणी तट पर माघ मेला 2020 आरम्भ हो चुका है। इस स्थान की दिव्यता और पवित्रता की कोई तुलना…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *