RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

बद्रीनाथ की ज्योतिषपीठ को मिलेगा नया शंकराचार्य – इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

बद्रीनाथ की ज्योतिषपीठ को मिलेगा नया शंकराचार्य – इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

बद्रीनाथ की ज्योतिषपीठ को मिलेगा नया शंकराचार्य – इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
Visual Archive

बद्रीनाथ की ज्योतिषपीठ को मिलेगा नया शंकराचार्य – इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

बद्रीनाथ की ज्योतिषपीठ को मिलेगा नया शंकराचार्य – इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज शंकराचार्य पद से जुड़े एक बहुत पुराने विवाद में विधिसम्मत, धर्मसम्मत फैसला दिया है। मामला आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों से जुड़ा था, जिसपर सदियों से उत्तराधिकारी के तौर नियुक्त शंकराचार्य अपने शिष्य को अगला शंकराचार्य घोषित करता आ रहा है। ये मामला देश की चार पीठों में से एक बद्रीनाथ की ज्योतिषपीठ का है। जिसपर सालों से शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती और वासुदेवानंद सरस्वती के बीच दावेदारी को लेकर कोर्ट में केस जारी था।

इलाहाबाद की हाईकोर्ट ने आदि शंकराचार्य द्वारा दी गई व्यवस्था की बात कहते तीन महीने में ज्योतिषपीठ, बद्रीनाथ में नया शंकराचार्य नियुक्त करने का फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अखिल भारत धर्म महामण्डल व काशी विद्वत परिषद को योग्य सन्यासी ब्राह्मण को तीनों पीठों के शंकराचार्यों की मदद से नया शंकराचार्य घोषित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इसमें 1941 की प्रक्रिया ही अपनाई जाए।

ये मामला जितना पुराना है, उतना ही पेचीदा है। दोनों ही वादी अपने आप को इस पीठ का शंकराचार्य होने की दावा सालों से कर रहे है। ऐसे में 5 मई 2015 को एक निचली अदालत ने स्वामी वासुदेवानंद की वसीयत को फर्जी करार  दिया था, जिसके बाद से ये मान लिया गया था कि शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ही रहेंगे। अगला नया शंकराचार्य नियुक्त होने तक वहां जारी व्यवस्था ही कायम रहेगी।

फैसले के तुरंत बाद  रिलीजन वर्ल्ड ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद से बात की, उन्होनें फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, “ये हमारी जीत है, कोर्ट ने कहा कि चार पीठों पर चार शंकराचार्य होने चाहिए, इसलिए अब हम शंकराचार्य महाराज के आदेश पर वहां एक नए शंकराचार्य की नियुक्ति करेंगे। वासुदेवाचार्य जी संन्यासी नहीं मानने की बात हम शुरू से कर रहे थे। आज कोर्ट से उस पर मुहर लगा दी”।

सुनिए फैसले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की पूरी बात….

कोर्ट के फैसले में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को संन्यासी मानने या न मानने पर भी जिरह हुई। इस बात पर एक जज ने उन्हें संन्यासी माना, और दूसरे ने इसपर अलग राय रखी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का मूल

अगले तीन महीने ज्योतिषपीठ पर नए शंकराचार्य की नियुक्ति तक सबकी निगाह इस मामले पर रहेगी। अगले शंकराचार्य के बनने के बाद ही आदि शंकराचार्य की दी गई व्यवस्था सालों बाद फिर से कायम होगी।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World September 22, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे शक्तिशाली मंदिर कौन-कौन से हैं? भारत एक ऐसा देश है जिसकी रगों में आध्यात्मिकता बहती है। यहाँ के मंदिर सिर्फ पत्थर की इमारतें नहीं, बल्कि…

Read now
Hinduism

उपनिषद: परिचय उत्पत्ति, परिभाषा और विद्वानों का दृष्टिकोण

उपनिषद भारत का सर्वोच्च मान्यता प्राप्त विभिन्न दर्शनों का संग्रह है. इसे वेदांत भी कहा जाता है. इसका रचनाकाल 1000 से 300 ई.पू.के लगभग है. भारत के अनेक…

Read now
Hinduism

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने ज्योतिर्मठ का विधिवत पदभार संभाला

शंकराचार्य जी के आदेश पर जोशीमठ पहुंचे स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती सनातनधर्मध्वजा लहराकर किया मठ का संचालन पदभार ग्रहण जोशीमठ सनातनधर्म की उत्तर राजधानी है। इसी रूप में हो…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *