प्रयागराज कुम्भ के निम्बार्क नगर में आध्यात्मिक कार्यों का शुभारम्भ
प्रयागराज: प्रयागराज के कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 13 में स्थित निम्बार्क नगर में श्री विभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री “श्रीजी ” महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण समारोह करके विश्व कल्याण, विश्व शांति और आध्यत्मिक कार्यों का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान वहाँ कई अखाड़ों के महंत श्री महंत और महामंडलेश्वर भी मौजूद रहे। बता दे कि यह वैष्णव संप्रदाय का सबसे प्राचीन पंथ है।

श्री विभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री “श्रीजी ” महाराज ने निम्बार्क नगर में होने वाली कल्याणी और आध्यत्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए भक्तों से आह्वाहन किया है।
निम्बार्क नगर के ही पं. गजेंद्र महाराज ने बताया कि आज निम्बार्क नगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही विश्व कल्याण और शांति की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही 19 जनवरी को मोरारी बापू के कार्यक्रम का भी आयोजन है। रामकथा वाचक मोरारी बापू का कुम्भ क्षेत्र में इस बा कथा निम्बार्क नगर में ही कर रहे हैं।

साथ ही राजेंद्र दास जी महाराज की कथा, गोविन्दगिरी महाराज और मुरलीधर महाराज का प्रवचन भी सुनिश्चित हुआ है। इसके अलावा वृन्दावन के रासमण्डलों के द्वारा रामलीला, रासलीला और यज्ञ का भी कार्यक्रम रखा गया है।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply