RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अंक ज्योतिष के आधार पर 2020 का भविष्यफल

अंक ज्योतिष के आधार पर 2020 का भविष्यफल

अंक ज्योतिष के आधार पर 2020 का भविष्यफल
Visual Archive

अंक ज्योतिष के आधार पर 2020 का भविष्यफल

अंक ज्योतिष के आधार पर वर्ष 2020 का भविष्यफल

  • (Numerology 2020) के अनुसार जानिए वर्ष 2020 में क्या कहता है आपका मूलांक
  • अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार साल 2020 का मूलांक ‘4’
  • अंक ज्‍योतिष एक प्राचीन विज्ञान है जो हमारे जीवन में आने वाले व्यक्तित्व, भाग्य, अवसर और चुनौतियों को सामने लाता है
  • नववर्ष 2020 पूर्ण दृष्टि और उपलब्धियों का एक बहुत ही विशेष वर्ष है

अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार साल 2020 का मूलांक ‘4’ (2+0+2+0 = 4) है। अंक शास्त्र में मूलांक ‘4’ का स्वामी राहु को माना जाता है। यानि साल 2020 में राहु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की किस्मत चमकती है। समाज में मान-सम्मान, यश आदि प्राप्त होता है। लेकिन इसके बुरे प्रभाव से व्यक्ति बुरी आदतों की तरफ जाता है। अंक ज्योतिष जिसे अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी (Numerology) कहा जाता है, संख्याओं का विज्ञान है। इसमें हर मूलांक का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है और हर मूलांक संबंधित ग्रह की उर्जा और प्रभाव को दर्शाता है। हर मूलांक संख्या पर किसी न किसी ग्रह का स्वामित्व होता है, जिसका मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष की मदद से हम साल 2020 में हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों और विपरीत परिस्थितियों के बारे में जान सकते हैं। केवल इतना ही नहीं जीवन में क्या-क्या नया होने वाला है और हमारे जीवन में किस क्षेत्र में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी, इस बात का पता भी हमें अंक ज्योतिष राशिफल 2020 के माध्यम से पता चल सकता है।

माटे तौर पर भाग्योदय का संबंध आजीविका से है। यह प्रश्न वह भी करता है, जो करोड़पति है और वह भी, जो निर्धन है, नौकरी नहीं लगी है तो कब लगेगी, लग चुकी है तो पदोन्नति कब होगी वांछित स्थानांतरण कब होगा, व्यवसाय कब आरंभ हो सकेगा, व्यवसाय चल रहा है तो उसमें उन्नति कब होगी, कौन सा व्यवसाय किया जाए कि धन कमाने में सफल हो सकें इत्यादि कई प्रश्न हैं। जो लोगों के मन में घुमड़ते रहते हैं और वे इनके उत्तर जानने को उत्सुक रहते हैं।

जानें अपना पर्सनल ईयर (मूलांक)

व्यक्तिगत वर्ष (Personal Year) आपके जीवन पथ की तरह ही संख्यात्मक जानकारी है। नौ साल के चक्र के आधार पर, वर्तमान वर्ष के समग्र वातावरण (जनवरी से दिसंबर तक) पर कुछ प्रकाश डालते है। प्रत्येक वर्ष की अपनी विशेषताएं, नकारात्मक बिंदु और अनुकूल क्षण हैं। कुछ बहुत ही सरल गणनाओं के माध्यम से, आप अपने व्यक्तिगत वर्ष की संख्या जान सकते है। यह इस बारे में एक संकेत होगा कि आपको क्या करना चाहिए और आपको किन चीज़ों से बचना चाहिए, जिससे आपको उन अवसरों की ओर अग्रसर होना चाहिए। यह नंबर व्‍यक्तिगत और आर्थिक स्‍तर पर आपके जीवन में काफी प्रासंगिक होता है। यदि आप इसे ध्यान में रखते हैं, तो यह आपको मदद करेगा कि सही समय पर सही परियोजना को शुरू करने के लिए, सकारात्मक तरंगों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए और अपनी सफलता की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए आपको क्‍या करना चाहिए।

इस तरह जोड़िए आपका अपना व्यक्तिगत वर्ष 

उदाहरण – जन्म तिथि : 12-05-1990

(1+2) + 5 + करंट वर्ष (2+0+2+0)

= 3 + 5 + 4 =12 =1+2 =3

इस प्रकार अपना व्यक्तिगत वर्ष (मूलांक) निकालें और उसी के अनुसार 2020 का भविष्यफल जानकर लाभ उठाएं।

अंक ज्‍योतिष है एक विज्ञान न्यूमेरोलॉजी यानि अंक ज्‍योतिष एक प्राचीन विज्ञान है जो हमारे जीवन में आने वाले व्यक्तित्व, भाग्य, अवसर और चुनौतियों को सामने लाता है। यह किसी की ताकत और कमजोरियों को जानने में भी मदद करता है।

नववर्ष 2020 पूर्ण दृष्टि और उपलब्धियों का एक बहुत ही विशेष वर्ष है। न्यूमरोलॉजी में 2020 एक 4 यूनिवर्सल वर्ष है, क्योंकि (2+0+2+0=4) व्यक्तिगत वर्ष संख्या (personal year number) जानकर, हम भविष्य की योजनाओं को बना सकते हैं और आगामी परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार रख सकते हैं, क्योंकि कहावत है कि सावधानी रखना, इलाज से बेहतर होता है।

न्यूमरोलॉजी यह पता लगाने में मदद करती है कि जीवन में हमें कहां जाना है और हम जो रास्ता चुन रहे हैं उससे हमें क्या प्राप्त हो सकता है।

आइए, अब जानते हैं विभिन्न मूलांक वालों के भाग्योदय के बारे में।

मूलांक 1 

जिन व्यक्तियों का जन्म माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। ऐसे जातक अच्छे नेतृत्वकर्ता, लीडर, उच्च पदाधिकारी होते हैं। इस वर्ष आपको करियर क्षेत्र में गजब की सफलता प्राप्त हो सकती है। आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार तनाव रह सकता है

अतः वर्ष 2020 भी इनकी उन्नति के लिए अनुकूल वर्ष हैं। किसी भी कैलेंडर वर्ष का जनवरी, अप्रैल, अक्तूबर महीना भी इनके लिए उपयुक्त है। ये इनके भाग्य का उज्ज्वल पक्ष सामने लाएंगे।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20, या फिर 29 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 2 है। मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे व्यक्ति शांत और भावुक स्वभाव के होते हैं। हालांकि उनके मन में चंचलता रहती है। इस वर्ष आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन की जहां तक बात है उसमें आपको नए साल में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए। यह भी हो सकता है कि आरंभ में कुछ समय तक इन्हें असफलताएं मिलें, किंतु डटे रहें तथा चिंता न करें। शुरुआती असफलताओं के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। यदि इनका कार्य क्षेत्र अंक 2 अर्थात् चंद्रमा के क्षेत्र का, जैसे लेखन, प्रकाशन, वस्त्र-व्यवसाय, कला-जगत आदि है तो उक्त वर्षों में इन्हें विशेष सफलता मिलेगी। किसी भी कैलेंडर वर्ष का फरवरी, मार्च, जुलाई या दिसंबर महीना भी इनके अनुकूल है। ये योजना बद्ध ढंग से इनका लाभ भी उठा सकते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21, या फिर 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 है। मूलांक 3 का स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, विचारक, दूरदृष्टा और ज्ञानी होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक जीवन अच्छा बीतेगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विवेक के साथ-साथ अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। इन वर्षों में इन पर सरकारी पक्ष की कृपा दृष्टि विशेष रूप से होगी। इनके रुके काम अनायास अथवा कम परिश्रम से ही हो जाएंगे। यदि ये कोमल तथा सजावटी वस्तुओं, प्रकाशन अथवा गुरु से संबंधित अन्य वस्तुओं का व्यवसाय कर रहे हैं तो इन्हें उक्त वर्षों में विशेष लाभ होगा। मूलांक 3 के सहयोगी अंक हैं 6 तथा 9 । किसी भी कैलेंडर वर्ष का मार्च, जून अथवा दिसंबर महीना इनके लिए उत्तम है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म माह की 4, 13, 22, या फिर 31 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का स्वामी राहु ग्रह है। इस मूलांक के जातक साहसी, व्यवहार कुशल और दूसरों को आश्चर्यचकित कर देने वाले होते हैं। लेकिन स्वभाव से थोड़े हठी होते हैं। किसी सिलिसिले से विेदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको करियर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी प्रभावशाली शैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक जीवन में आप अच्छी तरक्की करेंगे। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस साल 2020 में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वर्ष 2020 इनके लिए विशेष भाग्योदयकारी हैं। मूलांक 4 के सहयोगी अंक हैं 1 तथा 8 । हां, इतना अवश्य है कि इनके काम में कुछ शुरुआती रुकावटें आएं, लेकिन घबराएं नहीं, सफलता को इनके चरण चूमने होंगे। यदि ये तांबे, चमड़े, बीज आदि के व्यवसाय में हैं अथवा सरकारी कार्यों के ठेके लेते हैं तो उक्त वर्ष इन पर अधिक कृपालु होंगे। इनके लिए कैलेंडर वर्ष का जनवरी, अप्रैल, अगस्त या अक्तूबर का महीना भी शुभ है।

मूलांक 5 

जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो ऐसे जातकों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह के प्रभाव वाले जातक संवाद शैली के धनी होते हैं। ये बुद्धिमान, चतुर और हाजिर जवाबी होते हैं। इस वर्ष मूलांक 5 वाले अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, किंतु आप परिस्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। अगर किसी से प्यार है तो उसे आप अपने दिल की बात कह सकते हैं उत्तर सकारात्मक मिलेगा। आर्थिक जीवन में बैलेंस बनाने की आवश्यकता होगी। ज़रुरत से ज्यादा धन खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। उनके साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए यह साल अच्छा रहेगा। आगामी वर्ष 2020 इनके लिए भाग्यवर्द्धक हैं। मूलांक 5 के सहयोगी अंक हैं 1, 3 तथा 7 । ये यदि कांसे, किराने, मूंगफली, रबड़ अथवा स्टेशनरी के व्यवसाय में हैं तो उक्त वर्ष इन पर मेहरबान रहेंगे। इनके लिए कैलेंडर वर्ष का जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अक्तूबर या दिसंबर महीना भी अनुकूल है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है ऐसे जातको का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ऐसे जातक देखने में सुंदर, आकर्षक और कलाकार होते हैं। भौतिक सुखों को भोगने वाले होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 ये कहता है कि इस वर्ष आप अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। अगर आप शादी योग्य हैं तो इस साल आपका विवाह हो सकता है। जहां तक आर्थिक जीवन का सवाल है तो आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। धन के मामले में किसी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास करना सही नहीं होगा। उनकी तरफ से आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप पुरुष हैं तो कार्यक्षेत्र में किसी महिला के सहयोग से आप तरक्की करेंगे। आर्थिक प्रबंधन पर आपको अधिक जोर देना होगा।

वर्ष 2022 इनके लिए भाग्योदयकारी हैं। मूलांक 6 के सहयोगी अंक हैं 3 तथा 9। यदि ये हीरे, सुगंधित द्रव्य, सौंदर्य प्रसाधन या चांदी के व्यवसाय में हैं तो उक्त वर्ष इनके लिए विशेष शुभ फलदायी सिद्ध होंगे। इनके लिए कैलेंडर वर्ष का मार्च, जून, सितंबर या दिसंबर महीना भी शुभ है।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म माह की 7, 16, या फिर 25 तारीख को होता है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु है। मूलांक 7 वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। ये असामान्य व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये शांत चित्त नहीं बैठते है और कुछ न कुछ करने की सोचते रहते हैं। ये बदलाव के लिए उत्सुक रहते हैं। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। अगर शोध के स्टूडेंट हैं तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। करियर-व्यापार में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने की संभावना है। आर्थिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन दोस्तों की मदद से आपको उसमें कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होता होगा।

वर्ष 2020 इनके लिए प्रबल भाग्यवर्द्धक हैं। मूलांक 7 के सहयोगी अंक हैं 2 तथा 4 । अतः 2020 भी इनके भाग्य के अनुकूल हैं। यदि ये कांच, चावल, वस्त्र, शराब आदि के व्यवसाय में हैं तो उक्त वर्ष इनके व्यवसाय के प्रसार के लिए बहुत उपयुक्त हैं। इनके लिए कैलेंडर का फरवरी, अप्रैल, जुलाई या नवंबर महीना राहत प्रदान करने वाला है।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17, या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे व्यक्ति कम बोलने वाले होते हैं। लेकिन इनकी एकाग्र क्षमता काफी अच्छी होती है। इस मूलांक के जातक धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं। ये किसी एक विषय में जानकार होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए सामान्य है। मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस वर्ष आपको मुनाफा होगा लेकिन उस मुनाफे से आप अधिक संतुष्ट नहीं होंगे। आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आमदनी अच्छी होगी परंतु उस अनुपात में आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां आएंगी। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्य के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालें और अपनी सेहत पर ध्यान दें। यह वर्ष इनके जीवन के बहुत महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होंगे। मूलांक 8 के सहयोगी अंक हैं 2 तथा 4 ।। यदि ये लकड़ी, लोहे, कोयले, खनन, तेल या पुराकालीन चीजों के व्यवसाय से जुड़े हैं तो उक्त वर्ष इनके लिए अधिक अनुकूल सिद्ध होंगे। इनके लिए कैलेंडर वर्ष का फरवरी, अप्रैल, अगस्त, या नवंबर महीना भी राहत देने वाला होगा।

मूलांक 9 

जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है ऐसे जातकों का मूलांक 9 होता है। इसका स्वामी मंगल ग्रह है। इस मूलांक के व्यक्ति उत्साही, जोशीले, ताकतवर होते हैं। आवाज भारी तीखी और ऊंची होती है। ये अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के लिए वर्ष अच्छा होगा। आर्थिक जीवन में भी आपको कामयाबी मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई आदत बहुत खराब लग सकती है। उसमें सुधार करें।

मूलांक अथवा अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति अपने मूलांक के आधार पर अपने भाग्योदय का वर्ष जान सकता है। हमारे देश में अधिकतर लोग ग्रामीण अथवा अशिक्षित हैं, जहां अंग्रेजी जन्म तारीख तो छोड़िए, देशी जन्म तिथि (विक्रम संवत् आदि की) भी लोगों को पता नहीं है। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे अपने नाम की अंग्रेजी वर्तनी लिख लें तथा उसे हिब्रू अंक प्रदान करें।

सरकारी पक्ष भी इन पर मेहरबानी करेगा। मूलांक 9 के सहयोगी अंक हैं 3 तथा 6 । यदि ये भूमि शराब, भवन-निर्माण, चिकित्सकीय सामग्री, शस्त्र आदि के व्यवसाय में हैं तो उक्त वर्षों की इन पर विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। इनके लिए कैलेंडर वर्ष का मार्च, जून, सितंबर या दिसंबर महीना भी शुभ है। जो भी करना है, इस दौरान कर लें।

==========

ज्योतिषीय गणना – पं. दयानंद शास्त्री जी, ज्योतिषाचार्य

संपर्क – +91 90393 90067

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World December 28, 2019 13 min read
Share: