RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पालघर मॉब लिंचिंग: स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराजजी ने की चिंता व्यक्त

पालघर मॉब लिंचिंग: स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराजजी ने की चिंता व्यक्त

पालघर मॉब लिंचिंग: स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराजजी ने की चिंता व्यक्त
Visual Archive

पालघर मॉब लिंचिंग: स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराजजी ने की चिंता व्यक्त

मुंबई, 20 अप्रैल; महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई मॉब लिंचिंग पर संत समाज में रोष व्याप्त है। पालघर मॉब लिंचिंग पर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने चिंता व्यक्त की।



स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराजजी ने बताया कि पालघर में जूनागढ़ अखाड़े के संत कल्पवृक्ष गिरी जी और सुशील गिरी जी की निर्मम हत्या कर दी गे. अचानक से भीड़ आई और पुलिस के सामने उनकी पीट पीट कर हत्या कर दी गयी . उन्होंने कहा, “वीडियो में पुलिस  संतों का संरक्षण करते हुए उनकी मदद करते हुए दिख रही थी लेकिन अंत में वो लाचार हो गयी और उनकी रक्षा नहीं कर सकी.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं महाराष्ट्र सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग  करता हूँ  और उन कारणों का पता लगाने का आग्रह करता हूँ जिस कारण उग्र भीड़ ने नेरीह और निश्चल सन्यासियों की हत्या कर दी. ”

यह भी पढ़ें-हिंदू संतों की हत्या : पालघर मॉब लिंचिंग की जांच शुरू

स्वामी अवधेशानंद जी कहते हैं, “यह खबर संत समाज के लिए बेहद दुखद है. न केवल संत समाज के लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी दुखद है क्यूंकि हमारा देश अहिंसा पर जोर देता है और उस पर भी सन्यासी जो परोपकार के लिए जीवन जीते हैं, जिनका जीवन ही सबके कल्याण के लिए होता है ऐसे सन्यासियों की हत्या पर मैं स्तब्ध हूँ .”



स्वामी अवधेशानंद जी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा, कि ऐसी घटना सभ्य समाज के लिए बेहद चिंतनीय है. इस विषय में सरकार तुरंत संज्ञान ले और दोषियों पर उचित कार्रवाई करे.”

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

नागों की उत्पत्ति: नाग वंश की शुरुआत कैसे हुई ?

नागों की उत्पत्ति: नाग वंश की शुरुआत कैसे हुई ? भारतीय संस्कृति में नाग केवल सर्प नहीं हैं – वे शक्ति, रहस्य और आस्था का प्रतीक हैं। नागों…

Read now
Hinduism

महाराष्ट्र में फिर एक साधु की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नांदेड़, 24 मई; महाराष्ट्र में साधुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. पालघर में दो साधुओं की हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ…

Read now
Hinduism

बेमिसाल फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान के निधन पर संत समाज ने भी दी श्रद्धांजलि

मुंबई, 29 अप्रैल; फिल्म जगत के शानदार अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। इरफ़ान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।…

Read now