RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

परशुराम जयन्ती : अक्षय तृतीया पर जन्मोत्सव

परशुराम जयन्ती : अक्षय तृतीया पर जन्मोत्सव

परशुराम जयन्ती : अक्षय तृतीया पर जन्मोत्सव
Visual Archive

परशुराम जयन्ती : अक्षय तृतीया पर जन्मोत्सव

परशुराम जयन्ती : अक्षय तृतीया पर जन्मोत्सव

वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन परशुराम जयन्ती भी मनाई जाती है। भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार है। कलयुग में आज भी ऐसे 8 चिरंजीव देवता और महापुरुष है जो जीवित हैं। इन्हीं 8 चिरंजीवियों में एक भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भी हैं। अक्षय तृतीया के दिन ही इनकी जयंती ( परशुराम जयन्ती )   मनाई जाती है।

परशुराम जयन्ती

परशुराम शब्द का अर्थ

परशुराम दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है. परशु अर्थात “कुल्हाड़ी” तथा “राम”. इन दो शब्दों को मिलाने पर “कुल्हाड़ी के साथ राम” अर्थ निकलता है. जैसे राम, भगवान विष्णु के अवतार हैं, उसी प्रकार परशुराम भी विष्णु के अवतार हैं. इसलिए परशुराम को भी विष्णुजी तथा रामजी के समान शक्तिशाली माना जाता है.

परशुराम के अनेक नाम हैं. इन्हें रामभद्र, भार्गव, भृगुपति, भृगुवंशी (ऋषि भृगु के वंशज), जमदग्न्य (जमदग्नि के पुत्र) के नाम से भी जाना जाता है।

कौन थे परशुराम ?

परशुराम ऋषि जमादग्नि तथा रेणुका के पांचवें पुत्र थे,  ऋषि जमादग्नि सप्तऋषि में से एक ऋषि थे।
भगवान विष्णु के 6वें अवतार के रूप में परशुराम पृथ्वी पर अवतरित हुए।
परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण थे.
हिन्दू धर्म में परशुराम के बारे में यह मान्यता है, कि वे त्रेता युग एवं द्वापर युग से अमर हैं.
परशुराम की त्रेता युग दौरान रामायण में तथा द्वापर युग के दौरान महाभारत में अहम भूमिका है. रामायण में सीता के स्वयंवर में भगवान राम द्वारा शिवजी का पिनाक धनुष तोड़ने पर परशुराम सबसे अधिक क्रोधित हुए थे।

परशुराम जयन्ती

परशुरामजी के जन्म की मान्यताएँ ( परशुराम जयन्ती )

परशुराम के जन्म एवं जन्मस्थान के पीछे कई मान्यताएँ एवं अनसुलझे सवाल है. सभी की अलग अलग राय एवं अलग अलग विश्वास हैं।

भगवान परशुराम को हाइहाया राज्य, जो कि अब मध्य प्रदेश के महेश्वर नर्मदा नदी के किनारे बसा है, वहाँ का तथा वहीं से परशुराम का जन्म भी माना जाता है। एक और मान्यता के अनुसार रेणुका तीर्थ पर परशुराम के जन्म के पूर्व जमदग्नि एवं उनकी पत्नी रेणुका ने शिवजी की तपस्या की. उनकी तपस्या से प्रसन्न हो कर शिवजी ने वरदान दिया और स्वयं विष्णु ने रेणुका के गर्भ से जमदग्नि के पांचवें पुत्र के रूप में इस धरती पर जन्म लिया. उन्होनें अपने इस पुत्र का नाम “रामभद्र” रखा। माना जाता है कि भगवान परशुराम जी, भगवान विष्णु के दसवें अवतार में कल्कि के रूप में फिर एक बार पृथ्वी पर अवतरित होंगे. हिंदुओं के अनुसार यह भगवान विष्णु का धरती पर अंतिम अवतार होगा. इसी के साथ कलियुग की समाप्ति होगी।

परशुराम का परिवार एवं कुल

परशुराम सप्तऋषि जमदग्नि और रेणुका के सबसे छोटे पुत्र थे। ऋषि जमदग्नि के पिता का नाम ऋषि ऋचिका तथा ऋषि ऋचिका, प्रख्यात संत भृगु के पुत्र थे। ऋषि भृगु के पिता का नाम च्यावणा था. ऋचिका ऋषि धनुर्वेद तथा युद्धकला में अत्यंत निपुण थे. अपने पूर्वजों कि तरह ऋषि जमदग्नि भी युद्ध में कुशल योद्धा थे। जमदग्नि के पांचों पुत्रों वासू, विस्वा वासू, ब्रिहुध्यनु, बृत्वकन्व तथा परशुराम में परशुराम ही सबसे कुशल एवं निपुण योद्धा एवं सभी प्रकार से युद्धकला में दक्ष थे। परशुराम भारद्वाज एवं कश्यप गोत्र के कुलगुरु भी माने जाते हैं।

भगवान परशुराम के अस्त्र

परशुराम का मुख्य अस्त्र “कुल्हाड़ी” माना जाता है. इसे फारसा, परशु भी कहा जाता है. परशुराम ब्राह्मण कुल में जन्मे तो थे, परंतु उनमे युद्ध आदि में अधिक रुचि थी. इसीलिए उनके पूर्वज च्यावणा, भृगु ने उन्हें भगवान शिव की तपस्या करने की आज्ञा दी. अपने पूर्वजों कि आज्ञा से परशुराम ने शिवजी की तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया. शिवजी ने उन्हें वरदान मांगने को कहा. तब परशुराम ने हाथ जोड़कर शिवजी की वंदना करते हुए शिवजी से दिव्य अस्त्र तथा युद्ध में निपुण होने कि कला का वर मांगा. शिवजी ने परशुराम को युद्धकला में निपुणता के लिए उन्हें तीर्थ यात्रा की आज्ञा दी. तब परशुराम ने उड़ीसा के महेन्द्रगिरी के महेंद्र पर्वत पर शिवजी की कठिन एवं घोर तपस्या की.

उनकी इस तपस्या से एक बार फिर शिवजी प्रसन्न हुए. उन्होनें परशुराम को वरदान देते हुए कहा कि परशुराम का जन्म धरती के राक्षसों का नाश करने के लिए हुआ है. इसीलिए भगवान शिवजी ने परशुराम को, देवताओं के सभी शत्रु, दैत्य, राक्षस तथा दानवों को मारने में सक्षमता का वरदान दिया.

परशुराम युद्धकला में निपुण थे. हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वाले ज्ञानी, पंडित कहते हैं कि धरती पर रहने वालों में परशुराम और रावण के पुत्र इंद्रजीत को ही सबसे खतरनाक, अद्वितीय और शक्तिशाली अस्त्र – ब्रह्मांड अस्त्र, वैष्णव अस्त्र तथा पशुपत अस्त्र प्राप्त थे.

परशुराम शिवजी के उपासक थे. उन्होनें सबसे कठिन युद्धकला “कलारिपायट्टू” की शिक्षा शिवजी से ही प्राप्त की. शिवजी की कृपा से उन्हें कई देवताओं के दिव्य अस्त्र-शस्त्र भी प्राप्त हुए थे.

“विजया” उनका धनुष कमान था, जो उन्हें शिवजी ने प्रदान किया था.

जानिए भगवान परशुराम जयंती का महत्व तथा आयोजन

इस दिन बड़े बड़े जुलूस, शोभायात्रा निकाले जाते हैं. इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम को मानने वाले सभी हिन्दू, ब्राह्मण वर्ग के लोग भारी से भारी संख्या में शामिल होते हैं। परशुराम भगवान के नाम पर उनके मंदिरों में हवन – पूजन का आयोजन किया जाता है. इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है. सभी लोग पूजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और दान आदि करते हैं। भगवान परशुराम के नाम पर भक्तगण जगह जगह भंडारे का आयोजन करते है और सभी श्रद्धालु इस भोजन प्रसादी का लाभ उठाते हैं। कुछ लोग इस दिन उपवास रख कर वीर एवं निडर ब्राह्मण रूप भगवान परशुराम की तरह पुत्र की कामना करते हैं. वे मानते हैं कि परशुरामजी के आशीर्वाद से उनका पुत्र पराक्रमी होगा। वराह पुराण के अनुसार, इस दिन उपवास रखने एवं परशुराम को पूजने से अगले जन्म में राजा बनने का योग प्राप्त होता है।

इस वर्ष 2019 में परशुराम जयंती 7 मई 2019, मंगलवार को आने वाली है. यह दिन सिंहस्थ के पर्व का भी है।

भारत में कहां कहां पर हें भगवान परशुराम के मंदिर

भारत में कई जगह परशुराम के मंदिर स्थित है. उनमें से कुछ नीचे दिये गए हेै..

1 परशुराम मंदिर, अट्टिराला, जिला कुड्डापह ,आंध्रा प्रदेश.
2 परशुराम मंदिर, सोहनाग, सलेमपुर, उत्तर प्रदेश.
3 अखनूर, जम्मू और कश्मीर.
4 कुंभलगढ़, राजस्थान.
5 महुगढ़, महाराष्ट्र.
6 परशुराम मंदिर, पीतमबरा, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश.
7 जनपव हिल, इंदौर मध्य प्रदेश (इसे भी कई लोग परशुराम का जन्म स्थान मानते हैं परशुराम जयन्ती ).

परशुराम कुंड

परशुराम कुंड , लोहित जिला, अरुणाचल प्रदेश – एसी मान्यता है, कि इस कुंड में अपनी माता का वध करने के बाद परशुराम ने यहाँ स्नान कर अपने पाप का प्रायश्चित किया था।

माता-पिता के प्रति समर्पण, जिसके लिए उन्होंने अपनी माता का वध किया था

परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण थे। वे अपने माता–पिता के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे. एक बार परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका पर क्रोधित हुए। रेणुका एक बार मिट्टी के घड़े को लेकर पानी भरने नदी किनारे गयी, किन्तु नदी किनारे कुछ देवताओं के आने से उन्हें आश्रम लौटने में देरी हो गयी। ऋषि जमदग्नि ने अपनी शक्ति से रेणुका के देर से आने का कारण जान लिया और वे उन पर अधिक क्रोधित हुए. उन्होने क्रोध में आ कर अपने सभी पुत्रों को बुला कर अपनी माता का वध करने की आज्ञा दी। किन्तु ऋषि के चारों पुत्र वासु, विस्वा वासु, बृहुध्यणु, ब्रूत्वकन्व ने अपनी माता के प्रति प्रेम भाव व्यक्त करते हुए, अपने पिता की आज्ञा को मानने से इंकार कर दिया. इससे ऋषि जमदग्नि ने क्रोधवश अपने सभी पुत्रों को पत्थर बनने का श्राप दे दिया. इसके बाद ऋषि जमदग्नि ने परशुराम को अपनी माता का वध करने की आज्ञा दी. परशुराम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए अपना अस्त्र फरसा उठाया, और उनके चरणों में सिर नवाकर तुरंत ही अपनी माता रेणुका का वध कर दिया. इस पर जमदग्नि अपने पुत्र से संतुष्ट हुए एवं उन्होने परशुराम से मनचाहा वरदान मांगने को कहा. परशुराम ने बड़ी ही चतुराई एवं विवेक से अपनी माता रेणुका तथा अपने भाइयों के प्रेमवश हो कर सभी को पुनः जीवित करने का वरदान मांग लिया. उनके पिता ने उनके वरदान को पूर्ण करते हुए पत्नी रेणुका तथा चारों पुत्रों को फिर से नवजीवन प्रदान किया. ऋषि जमदग्नि अपने पुत्र परशुराम से बहुत प्रसन्न हुए. परशुराम ने अपने माता – पिता के प्रति अपने प्रेम एवं समर्पण की मिसाल कायम की.

परशुराम जयन्ती

क्षत्रियों को खत्म करने की सौगंध ..

एक बार पृथ्वी पर क्षत्रियों के राजा कर्तावीर्य सहश्रजून ने परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि तथा उनकी कामधेनु गाय का वध कर दिया. इससे परशुराम को बहुत क्रोध आया एवं परशुराम ने क्रोध में सभी क्षत्रियों को मारने एवं पूरी पृथ्वी को क्षत्रिय राजाओं की तानाशाही से मुक्त करने की शपथ ले ली. जब पृथ्वी पर सभी क्षत्रियों ने यह कसम सुनी, तब वे पृथ्वी छोड़-छोड़ कर भागने लगे. पृथ्वी की रक्षा के लिए कोई भी क्षत्रिय नहीं बचा. इसलिए कश्यप मुनि ने परशुराम को पृथ्वी छोड़ने का आदेश दे दिया। मुनि कश्यप की आज्ञा का पालन करते हुए परशुराम महेन्द्रगिरी के महेंद्र पर्वत पर रहने चले गए. वहाँ उन्होने कई वर्ष तक तपस्या की. तब से ले कर आजतक महेन्द्रगिरी को परशुराम का निवास स्थान माना जाता है. महेन्द्रगिरी, उड़ीसा के गजपति जिले में स्थित है।

वैदिक काल के अंत के दौरान परशुराम योद्धा से सन्यासी बन गए थे. उन्होने कई जगह अपनी तपस्या प्रारम्भ की. उड़ीसा के महेन्द्रगिरी में तो आज भी उनकी उपस्थिती मानी जाती है. पुराणों में प्रसिद्ध संत व्यास, कृपा, अश्वस्थामा के साथ साथ परशुराम को भी कलियुग में ऋषि के रूप में पूजा जाता है। उन्हें आंठवें मानवतारा के रूप में सप्तऋषि के रूप में गिना जाता है।

भगवान शिव के परमभक्त…परशुराम न्याय के देवता हैं, इन्होंने 21 बार इस धरती को क्षत्रिय विहीन किया था। यही नहीं इनके क्रोध से भगवान गणेश भी नहीं बच पाये थे। परशुराम में अपने फरसे से वार कर भगवान गणेश के एक दांत को तोड़ दिया था जिसके कारण से भगवान गणेश एकदंत कहलाए जाते है। मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो कुछ दान किया जाता है वह अक्षय रहता है यानी इस दिन किए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता है। सतयुग का प्रारंभ अक्षय तृतीया से ही माना जाता है। परशुराम जयन्ती

परशुराम

इस कारण से कहलाए परशुराम

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से हुआ। यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को एक बालक का जन्म हुआ था। वह भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर राम, जमदग्नि का पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण करने के कारण वह परशुराम कहलाए।

क्षत्रियों राजाओं का 21 बार किया संहार (परशुराम जयन्ती )

परशुरामजी का उल्लेख रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण इत्यादि अनेक ग्रन्थों में किया गया है। वे अहंकारी और धृष्ट हैहय क्षत्रियों का पृथ्वी से 21 बार संहार करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

तीर से समुद्र को पीछे कर बसाए थे ये राज्य

वे धरती पर वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहते थे। कहा जाता है कि भारत के अधिकांश ग्राम उन्हीं के द्वारा बसाये गये। जिस मे कोंकण, गोवा एवं केरल का समावेश है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम ने तीर चला कर गुजरात से लेकर केरला तक समुद्र को पीछे धकेल कर नई भूमि का निर्माण किया। इसी कारण कोंकण, गोवा और केरला मे भगवान परशुराम की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

लेख – पं. दयानंद शास्री, उज्जैन 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World May 7, 2019 10 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

वैशाख: पुण्य कमाने का स्वर्ण अवसर

वैशाख: पुण्य कमाने का स्वर्ण अवसर वैशाख हिन्दू पंचांग (हिन्दू कैलेंडर) का दूसरा महीना होता है, जो चैत्र मास के बाद आता है। यह माह अक्सर अप्रैल से…

Read now
Hinduism

कनक भवन : द्वापर युग और त्रेता युग दोनों से जुड़ा है इस कनक भवन का इतिहास

अयोध्या नगरी में श्रीराम मदिर भूमि पूजन की तैयारियां अपने चरम पर हैं।अनुष्ठान शुरू किये जा चुके हैं।श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ रामनगरी के पौने दो…

Read now
Hinduism

रामायण कालीन प्रसंगों की आकृतियों से सजाई जा रही है अयोध्या

अयोध्या, 31 जुलाई;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रारी राम मंदिर भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त को अयोध्या आएंगे. प्रधानमंत्री मोदी को इस बार अयोध्या नगरी में चारो ओर …

Read now