RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

पतंजलि ने लॉन्च की कोविड-19 इम्युनिटी बूस्टर किट

पतंजलि ने लॉन्च की कोविड-19 इम्युनिटी बूस्टर किट

पतंजलि ने लॉन्च की कोविड-19 इम्युनिटी बूस्टर किट
Visual Archive

पतंजलि ने लॉन्च की कोविड-19 इम्युनिटी बूस्टर किट

हरिद्वार, 23 जून; पतंजलि योगपीठ फेज-टू में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से जंग को ‘दिव्य कोरोनिल टैबलेट‘ समेत तीन दवाइयां लॉन्च की हैं। साथ ही सौ फीसद रिकवरी का दावा किया है।



बाबा रामदेव ने बताया कि दवा परीक्षण के तीन दिन के भीतर 69 फीसद रोगी रिकवर हुए हैं। सात दिन के भीतर सौ फीसद ठीक हुए और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

बाबा रामदेव ने बताया कि सोमवार को Order nil APP लॉन्च किया जाएगा। इसके जरिए तीन दिन के भीतर घर बैठे दवा उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे दवा

कोरोना वायरस की इस दवा को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए सोमवार को एप लॉन्च किया जाएगा। पतंजलि के मुताबिक कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल की कीमत 400 रुपये, श्वासारि रस बट्टी की कीमत 120 और अणनासिक तेल की कीमत 25 रुपये है। एक महीने की दवा 545 रुपये में उपलब्ध होगी।

दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार में बन रही है दवा 

आपको बता दें कि पतंजलि योगपीठ की ओर से बताया गया है कि कोरोना टैबलेट पर हुआ यह शोध पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। टैबलेट का निर्माण दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार में किया जा रहा है।



दवा में शामिल मुख्य घटक

दवा के मुख्य घटक अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, श्वसारि रस और अणु तेल होंगे। इनका मिश्रण और अनुपात शोध के अनुसार तय किया गया है, जिससे ये कोरोना वायरस के प्रभाव को पुख्ता तरीके से खत्म कर देता है। इतना ही नहीं इसका नियमित इस्तेमाल व्यक्ति को कोरोना संक्रमित ही नहीं होने देता।

[video_ads]

[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 23, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी ये 5 चाय बढ़ाती है इम्यूनिटी

आयुर्वेद के अनुसार, हमारा शरीर एक प्रकार की भूमि है और संक्रमण या कीड़े बीज की तरह हैं। अगर आपका शरीर विषाक्त पदार्थों से भरा है और ओजस…

Read now
Ayurveda

कोरोनिल पर बाबा रामदेव ने पतंजलि का पक्ष रखा

देहरादून, 1 जुलाई; बाबा रामदेव की कोरोना के इलाज को लेकर बनाई गई कोरोनिल दवा को लेकर विवाद हो गया था। विवादों के बाद बाबा रामदेव बुधवार को सामने आए और…

Read now