RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन की तैयारी

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन की तैयारी

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन की तैयारी
Visual Archive

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन की तैयारी

जम्मू , 20 जुलाई;  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पुनर्गठन की तैयारी चल रही है। देश के अन्य दूसरे श्राइन बोर्ड की तर्ज पर इसका नए सिरे से गठन होगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बारीदारों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। बोर्ड सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होता है, जो खत्म होने वाला है।



जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को छोड़कर अन्य श्राइन बोर्ड में स्थानीय नुमाइंदों को शामिल किया गया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में शामिल सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर से बाहर के हैं। श्राइन बोर्ड में स्थानीय लोगों को मौका देने की वकालत करने वालों का मानना है कि बाहरी होने की वजह से श्राइन बोर्ड के सदस्य स्थानीय मुद्दों तथा समस्याओं के बारे में विचार नहीं कर पाते हैं।

बताते हैं कि बारीदारों की मांग 30 साल से अधिक समय से चल रही है। पिछले महीनों में राजभवन में आईएएस उमंग नरुला के साथ बारीदारों की बैठक कराई गई थी, ताकि बारीदारों की समस्या का समाधान हो सके। लेकिन, उनके लद्दाख चले जाने से यह मांग परवान नहीं चढ़ सकी। अब दोबारा से प्रयास शुरू किए गए हैं।



गौरतलब है कि 1986 से पहले बारीदार ही माता वैष्णो देवी की देखरेख करते थे। इसके बाद श्राइन बोर्ड अस्तित्व में आ गया था।

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta July 20, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

माता वैष्णो देवी ने त्रिकुट पर्वत को अपना धाम क्यों बनाया?

माता वैष्णो देवी ने त्रिकुट पर्वत को अपना धाम क्यों बनाया? भारत की आध्यात्मिक भूमि पर कई पवित्र धाम हैं, लेकिन माता वैष्णो देवी का त्रिकुट पर्वत स्थित…

Read now
Hinduism

भारत के 10 प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें

भारत के 10 प्राचीन मंदिरों के दर्शन करें भारत प्राचीन मंदिरों और धार्मिक धरोहरों का देश है, जहाँ हजारों साल पुरानी संस्कृति और स्थापत्य कला का दर्शन होता…

Read now
Hinduism

वैष्णो देवी के पास ओरी ने पी शराब: ओरी समेत 7 पर केस दर्ज

वैष्णो देवी के पास ओरी ने पी शराब: ओरी समेत 7 पर केस दर्ज कटरा: वैष्णो देवी(Vaishno Devi) मंदिर के आधार शिविर कटरा के पास एक होटल में…

Read now