RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राधा स्वामी सत्संग ब्यास: देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर पहुंचे अमित शाह और केजरीवाल

राधा स्वामी सत्संग ब्यास: देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर पहुंचे अमित शाह और केजरीवाल

राधा स्वामी सत्संग ब्यास: देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर पहुंचे अमित शाह और केजरीवाल
Visual Archive

राधा स्वामी सत्संग ब्यास: देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर पहुंचे अमित शाह और केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 जून; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छतरपुर क्षेत्र में स्थित राधा स्वामी ब्यास में कोविड केयर सेंटर पहुंचकर जायजा लिया.



गृह मंत्री अमित शाह पिछले काफी समय से दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर सजग हैं और लगातार बैठकें व दौरा कर रहे हैं. अमित शाह सिर्फ बैठक ही नहीं किए बल्कि फील्ड में भी उतरे. अस्पताल का दौरा कर उन्होंने व्यवस्थाएं भी जांची.

गृहमंत्री अमित शाह ने बीते 14 जून से दिल्ली में कोरोना के खिलाफ लड़ाई की कमान संभाली. 14 जून को पहले दिन उन्होंने दो बड़ी बैठकें कीं थीं. एक बैठक उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तो दूसरी बैठक निगमों के मेयर के साथ की थी.

राधा स्वामी ब्यास : देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर पहुंचे अमित शाह और केजरीवाल

अगले ही दिन अमित शाह ने सभी दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक कर सभी के सुझावों के आधार पर कई अहम फैसले लिए. कहा जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह की पहल पर छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर में दस हजार बेड क्षमता का कोविड केयर सेंटर बनकर लगभग तैयार हो गया है.

बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने दिल्ली में इस 10,000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड-19 केंद्र की देखरेख का जिम्मा बुधवार को संभाल लिया है.



आईटीबीपी के अधिकारियों के एक दल ने राधा स्वामी ब्यास केंद्र का दौरा किया और दिल्ली सरकार तथा अन्य पक्षकारों के साथ चर्चा की जो इस केंद्र को चलाने में साझेदार होंगे.

राधा स्वामी ब्यास : देश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर पहुंचे अमित शाह और केजरीवालगृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि इस केंद्र का जिम्मा आईटीबीपी को सौंपा गया है. यहां बिस्तरों की कुल क्षमता 10,200 तक हो सकती है. यह देश के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सबसे बड़ा कोविड-19 देखभाल केंद्र होगा.

[video_ads]
[video_ads2]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta June 27, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

देव दीपावली के दिन 25 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट

वाराणसी, 27 नवम्बर; सरकार अब बनारस के घाटों पर भी अयोध्या की तरह प्रकाश उत्सव आयोजित करने की तैयारी में है. 29 नवंबर की शाम को बनारस के…

Read now
Hinduism

अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन

अयोध्या, 5 अगस्त; राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे है.…

Read now
Hinduism

दिल्ली में भी होगा राममंदिर भूमिपूजन का LED से सीधा प्रसारण 

नयी दिल्ली; अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में भी बीजेपी सरकार  तैयारी कर रही है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता…

Read now