RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

भोपाल में अब खुलेगा रोटी बैंक

भोपाल में अब खुलेगा रोटी बैंक

भोपाल में अब खुलेगा रोटी बैंक
Visual Archive

भोपाल में अब खुलेगा रोटी बैंक

भोपाल, १७ जून; आमतौर पर बैंकों में रुपए का ही लेन-देन होता है, लेकिन क्या आपने कभी रोटी बैंक के बारे में सुना है. अब भोपाल में जल्द ही रोटी बैंक खुलने वाला है. इसमें दानवीर दो रोटी या उनकी न्यूनतम कीमत दस रुपए जमा करके अपना खाता खुलवा सकते हैं. बैंक में जमा रोटियां (गर्म सब्जी के साथ)जरुरतमंदों को मुफ्त में मिलेंगी. शहर के न्यूमार्केट क्षेत्र में प्रदेश का पहला और अनूठा बैंक 15 अगस्त-17 से प्रस्तावित है.

इस रोटी बैंक को खोलने का जिम्मा संस्था सूफी अख्तर शेरी वेलफेयर सोसाइटी ने लिया है. यह संस्था पिछले चार साल से भोपाल के नादरा बस स्टैंड के पास रोजाना गरीबों को मुफ्त में भोजन करा रही है.

रोटी बैंक इसमें जमा होने वाली रोटियां गरीब, बेसहारा लोगों को मुफ्त में मिलेगी. समिति के अध्यक्ष मकबूल अहमद ने बताया कि बैंक की स्थापना को लेकर तैयारियां जारी हैं. इसके लिए जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं. देश की आजादी के दिन 15 अगस्त 2017 को इस बैंक की शुरुआत की जाएगी.

सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेगा

बैंक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक सातों दिन खुलेगा. इसमें रोटी,सब्जी,चावल दिनभर जमा किए जा सकेंगे. जरुरतमंदों को रोटी-भोजन का वितरण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 6 बजे से रात को 8 बजे तक किया जाएगा.

भोजन की गुणवत्ता परखी जाएगी

उन्होंने बताया कि बैंक में फ्रीजर के अलावा भोजन गर्म करने के संसाधन और गुणवत्ता परीक्षण के उपकरण भी रहेंगे. पूरी तरह से शाकाहारी सामग्री रखने वाले इस बैंक में दानदाताओं का अकाउंट मेंटेन किया जाएगा. बैंक का एक मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा. दानदाता फोन पर दान की इच्छा जाहिर करेंगे तो बैंक के कर्मचारी उनके घर से रोटी लाकर उनके खाते में जमा करेंगे.

पॉलीथीन होगी प्रतिबंधित

बैंक से भोजन प्राप्त करने वालों को बर्तन साथ में लाना होगा, जिसमें उन्हें भोजन दिया जा सके. पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. शुरुआत में बैंक में रोटी कम जमा होने पर नादरा बस स्टेंड पर चल रहे लंगर-ए-आम से भी बैंक के लिए रोटी की आपूर्ति की जाएगी,ताकि बैंक पहुंचा व्यक्ति भूखा वापस न लौटे.

पॉलीथीन प्रतिबंधित

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World June 17, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

Focus on Peace-building & Counter-extremism in All India Ulama & Mashaikh Board GBM

Focus on Peace-building & Counter-extremism in All India Ulama & Mashaikh Board GBM All India Ulama & Mashaikh Board two-day General Body Meeting  A reconstruction of this apex…

Read now
Islam

बकरीद 2026: कुर्बानी का महत्व, गोश्त तीन हिस्सों में क्यों बांटा जाता है और क्या हैं जरूरी नियम

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। यह पर्व केवल कुर्बानी तक सीमित नहीं है, बल्कि त्याग, इंसानियत, बराबरी और…

Read now
Islam

आब-ए-जमजम क्या है? जानें इसकी पवित्र कहानी, इस्लाम में महत्व और हज यात्रा से जुड़ा रहस्य

इस्लाम धर्म में आब-ए-जमजम को बेहद पवित्र और मुकद्दस पानी माना जाता है। जिस तरह हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है, उसी तरह मुसलमानों के लिए…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *