RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शनि जयंती 2020: जानिए शनि जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शनि जयंती 2020: जानिए शनि जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शनि जयंती 2020: जानिए शनि जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Visual Archive

शनि जयंती 2020: जानिए शनि जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज शनि जयंती है, जिसका हिन्‍दू धर्म में खास महत्‍व है. भगवान शनि देव के जन्‍मदिवस को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है. शनि जयंती को शनि अमावस्‍या के नाम से भी जाना जाता है.



शनि जयंती और वट सावित्री व्रत दोनो एक ही दिन पड़ते हैं. हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार भगवान शनि; सूर्यदेव के पुत्र व शनि ग्रह के स्‍वामी हैं. यही नहीं हफ्ते में शनिवार का दिन शनि देव के नाम ही समर्पित है.

कहते हैं कि शनि जयंती के दिन उनकी पूजा करने से सभी मंगल कामनाएं पूर्ण होती हैं. हालांकि इस बार लॉकडाउन है, ऐसे में आप घर पर ही शनि देव की पूजा करें.

शनि जयंती कब है?

हिन्‍दू पंचांग के अनुसार शनि जयंती ज्‍योष्‍ठ माह की अमावस्‍या और वट सावित्री व्रत के दिन मनाई जाती है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह हर साल मई या जून महीने में आती है. इस बार शनि जयंती 22 मई 2020 को है.

शनि जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त 
शनि जयंती की त‍िथ‍ि: 22 मई 2020
अमावस्‍या तिथि प्रारंभ: 21 मई 2020 को रात 9 बजकर 35 मिनट से
अमावस्‍या तिथि समाप्‍त: 22 मई 2020 को रात 11 बजकर 8 मिनट तक

यह भी पढ़ें-ज्येष्ठ अमावस्या 2020: जानिए ज्येष्ठ अमावस्या का मुहूर्त और पूजा विधि

शनि जयंती की पूजा विधि 
शनि जयंती के दिन सुबह-सवेरे उठकर स्‍नान करें और फिर व्रत का संकल्‍प लें.

शनि देव की पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखा जाता है.

अब घर के मंदिर में पश्चिम दिशा की ओर बैठकर शनि की मूर्ति या चित्र स्‍थापित करें.

अब तेल का दीपक जलाएं.

दीपक में काले तिल जरूर डालें.

अब शनि देव को फल-फूल, नारियल, सरसों का तेल, इलायची, पान-सुपारी और लोहे की नाल अर्पित करें.

इसके बाद उन्‍हें धूप-बत्ती दिखाकर आरती उतारें.

आरती के बाद शनि महाराज को तेल में बनीं पूड़‍ियों का भोग लगाएं.

घर के सभी लोगों में प्रसाद वितरित करें.

शनि जयंती के दिन गरीबों को तेल, उड़द और चावल का दान देना अच्‍छा माना जाता है.



शनि जयंती के दिन सूर्य उपासना नहीं करनी चाहिए.

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 22, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

विनायक चतुर्थी 2021: जानिये विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज है. जैसा कि नाम से…

Read now
Hinduism

देव दिवाली : जानिये कब है देवताओं की दीपावली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली हर वर्ष काशी में मनाए जाने की परंपरा है। इस वर्ष देव ​दीपावली…

Read now
Hinduism

शारदीय नवरात्रि 2020: जानिये शारदीय नवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस बार शरद ऋतु की नवरात्रि 17 अक्टूबर को शुरू हो रही है। चलिए  जानते हैं साल 2020 की शारदीय नवरात्रि की जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां और मुहूर्त। शरद…

Read now