RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अश्वमेध महायज्ञ की रजत जयंती के रंग में डूबे अमेरिकावासी

अश्वमेध महायज्ञ की रजत जयंती के रंग में डूबे अमेरिकावासी

अश्वमेध महायज्ञ की रजत जयंती के रंग में डूबे अमेरिकावासी
Visual Archive

अश्वमेध महायज्ञ की रजत जयंती के रंग में डूबे अमेरिकावासी

अश्वमेध महायज्ञ की रजत जयंती के रंग में डूबे अमेरिकावासी

  • लॉस ऐन्जिल्स में डॉ. पण्ड्या ने किया सामूहिक साधना का शंखनाद

हरिद्वार 14 सितम्बर। गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने अमेरिका के लॉस ऐन्जिल्स में सामूहिक साधना का शंखनाद किया। यह कार्यक्रम परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के संचालन में अगस्त, 1993 में हुए अश्वमेध महायज्ञ की रजत जयंती के रूप में आयोजित है।

इस अवसर पर श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार की धुरि है साधना। साधना से आत्म निर्माण के साथ परिवार, समाज का निर्माण होता है। साधना से सकारात्मक बदलाव आता है और इससे धीरे-धीरे समाज, राष्ट्र का नवनिर्माण होने लगता है। उन्होंने कहा कि  सन् 1926 महर्षि श्री अरविन्द, वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री द्वारा प्रज्वलित अखण्ड दीपक का शताब्दी वर्ष है। गायत्री परिवार ने वसंत पंचमी 1918 से 1926 तक के 9 वर्षीय विशेष महापुरश्चरण साधना का क्रम प्रारंभ किया है। इससे अधिकाधिक साधकों को जोड़ा जा रहा है। प्रयास है कि देश-विदेश के शहर-शहर, स्थान-स्थान में सामूहिक साधना का क्रम चले। उन्होंने कहा कि इस निमित्त लाखों गायत्री साधक विगत वसंत पंचमी से जुट गये हैं। अब तक इसमें अच्छी सफलता मिली है। देश-विदेश में स्थित प्रज्ञा संस्थानों में सामूहिक साधना का क्रम प्रारंभ हो गया है। इसमें युवाओं की भी अच्छी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि लॉस ऐन्जिल्स में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, यह समाज के नवनिर्माण हेतु अच्छा संकेत है।

वहीं समुद्र के निनाद के बीच सामूहिक ध्यान साधना का आयोजन हुआ। जिसमें साधकों ने गोता लगाया। साधकों को श्रद्धेय डा. पण्ड्या ने ध्यान-साधना हेतु मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर देसंविवि प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या सहित शताधिक साधक उपस्थित रहे।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World September 14, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अब 5 अगस्त को अमेरिका के Times Square में दिखेगी भगवान राम की भव्य तस्वीर

नयी दिल्ली, 30 जुलाई;  जैसा कि सब जानते हैं कि अयोध्या में  5 अगस्त को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर सम्पूर्ण देश उत्साहित है और यह उत्साह…

Read now
Hinduism

COVID-19: ट्रंप ने किया भारत को वेंटिलेटर देने का एलान

वाशिंगटन, 16 मई; अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए भारत को वेंटिलेटर देने का एलान किया है। शनिवार…

Read now
Hinduism

कोरोना वायरस से अमेरिका में एक दिन 345 लोगों की मौत

वाशिंगटन, 28 मार्च; चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस  ने इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका में कहर बरपा रखा है. अमेरिका में एक दिन में ही…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *