योगगुरु रामदेव की जीवनगाथा : टीवी पर पहली बार : डिस्कवरी जीत चैनल पर

स्वामी रामदेव के जीवन को लेकर आज जितनी जिज्ञासा है, उतनी शायद कभी भी नहीं रही हो। वैसे समाचार चैनलों और कुछ मनोरंजन चैनलों पर उनके जीवन को लेकर कई प्रस्तुतियां आ चुकी है। लेकिन ये डॉक्युमेंट्री की तरह ही एकबार में सबकुछ परोसने की कोशिश रही। देश में पहली बार एक जीवित संन्यासी के जीवन को लेकर एक सीरियल का निर्माण हुआ है।
स्वामी रामदेव हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा हुुए। पढ़ाई से कुछ बनने की कोशिश की, लेकिन मन कहीं और लगा रहता था। योग के प्रति उनका लगाव उनकी खुद की बीमारी से जुड़ा है। स्वामी रामदेव : एक संघर्ष नाम के इस सीरियल के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कई बातें बताई जो जानकार सभी को उनके जीवन की कई परतों के बारे में पता चलेगा। आप भी नीचे वाले वीडियो में सुनिए कैसे कठिन परिस्थितियों में उनका जीवन संवरा…
स्वामी रामदेव पर आर्य समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती जी का गहरा प्रभाव है। वे उन्हें क्रांतिकारी संन्यासी मानते है और कहीं न कहीं उनकी तरह रूढियों को तोड़ने में यकीन रखते है। जीत चैनल ने भी इस सीरियल का एक प्रोमो इसी तर्ज पर बनाया है।
स्वामी रामदेव : एक संघर्ष को सबके सामने लाने के लिए हाल ही में सवामी रामदेव और डिस्वकरी चैनल में एक प्रेस वार्ता भी रखी। इसमें एक सवाल के जवाब में स्वामी रामदेव ने कहा कि वे अपने जीवन को एक फिल्म की तरह न देखकर एक सीरियल की तरह देखकर खुश होंगे, क्योंकि सीरीयल में सभी विषयो, परिस्थितियों को विस्तार से जाना जा सकता है। स्वामी रामदेव : एक संघर्ष का निर्णाण अजय देवगण की कंपनी ने किया है। डिस्कवरी जीत चैनल का ये ब्रांड शो है, जिससे वो भारत के बाजार में पैर पसार रहा है।
स्वामी रामदेव : एक संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसका प्रीमियर रखा गया है, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply