RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

तरूणसागर जी महाराज की तबीयत नाजुक : जैन संतों और अनुयायियों की प्रार्थना जारी

तरूणसागर जी महाराज की तबीयत नाजुक : जैन संतों और अनुयायियों की प्रार्थना जारी

तरूणसागर जी महाराज की तबीयत नाजुक : जैन संतों और अनुयायियों की प्रार्थना जारी
Visual Archive

तरूणसागर जी महाराज की तबीयत नाजुक : जैन संतों और अनुयायियों की प्रार्थना जारी

तरूणसागर जी महाराज की तबीयत नाजुक : जैन संतों और अनुयायियों की प्रार्थना जारी

जैन धर्म के जाने माने संत तरूणसागर जी महाराज की तबीयत नाजुक है। दिल्ली के कृष्णानगर के राधेपुरी के जैन मंदिर में उनका चातुर्मास चल रहा है। तबीयत कमजोर होने के कारण वे मैक्स अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहकर आज यानि 30 अगस्त को अपने चातुर्मास प्रवास पर लौट आएं है। वे अभी भी गंगाराम अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में है।

तरूणसागर जी महाराज की नाजुक हालक की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे। अभी कुछ दिन पहले ही स्वामी रामदेव भी उन्हें देखकर गए थे।

आज अस्पताल से वापसी के बाद जैन धर्म के सभी संप्रदायों से संतों का आना हुआ। इसमें श्वेतांबर और दिगंबर दोनों ही परंपरा के माने जाने संत थे।

दिल्ली के राधेपुरी में वो जगह जहां तरूणसागर जी प्रवास पर है

दिगंबार संत सौरभ सागर जी,  अरूण सागर जी, आचार्य लोकेश मुनि, विवेक मुनि जी, स्वामी देवेन्द्र और योगभूषणजी महाराज आदि संत तरूणसागरजी को देखने पहुंचे।

तरूणसागर जी के निजी शिष्य ब्रह्मचारी सतीश ने बताया कि, “कुछ महीनों से महाराजजी का स्वास्थ्य कमजोर चल रहा था, पर वे अपनी हर दिन की जैनचर्या निभा रहे थे। अस्पताल में भी वे केवल अंजुलि भर जल ले रहे थे”।

हालांकि उनके स्वास्थय नाजुक होने की स्थिति में उनके गुरु ने उनके लिए प्रार्थना करने और जैन धर्म के अनुसार समाधि की सलाह दी है।

जैन संत और जैन परंपरा के बेहद ही महत्वपूर्ण संत तरूणसागर जी ने 13 वर्ष में ही संन्यास ले लिया था और क्षुल्लक बन गए। 20 वर्ष में वो दिगंबर संत बनें। उनके गुरु पुष्पदंतजी महाराज थे। तरूणसागर जी का जन्म मध्यप्रदेश के दमोह जिले में 26 जून 1967 को हुआ था। उनका मूल नाम पवन कुमार जैन था।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World August 30, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Jainism

पीएम मोदी ने जैन संत विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

नई दिल्ली, 16 नवम्बर; पीएम मोदी ने जैन संत विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज जी की 151 जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. वर्चुअल तरीके से प्रतिमा…

Read now
Jainism

जैन संत योगभूषण महाराज का 9वां सन्मति वर्षायोग पनिहार में सम्पन्न

जैन संत योगभूषण महाराज का 9वां सन्मति वर्षायोग पनिहार में सम्पन्न वृक्ष, प्रकृति और जल संरक्षण की भावना को आगे बढाने वाले जैन संत योगभूषण महाराज का 9वां…

Read now
Jainism

पंजाब में होशियारपुर में जैन संतों का वृक्षारोपण अभियान 

पंजाब में होशियारपुर में जैन संतों का वृक्षारोपण अभियान पंजाब के होशियारपुर में विश्व अहिंसा संघ , नई दिल्ली के आचार्य सुशील मुनि चेरिटेबल सोसायटी, होशियारपुर और वन…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *