RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

1 जून से कर्नाटक में खुलेंगे मंदिर, जानें-कैसे कर पाएंगे दर्शन

1 जून से कर्नाटक में खुलेंगे मंदिर, जानें-कैसे कर पाएंगे दर्शन

1 जून से कर्नाटक में खुलेंगे मंदिर, जानें-कैसे कर पाएंगे दर्शन
Visual Archive

1 जून से कर्नाटक में खुलेंगे मंदिर, जानें-कैसे कर पाएंगे दर्शन

नयी दिल्ली, 29 मई; कर्नाटक सरकार ने 1 जून से राज्य के सभी मंदिरों को खोलने का एलान किया है। साथ ही मस्जिद और चर्चों के भी 1 जून से खुलने की पूरी उम्मीद है।



इस बारे में कर्नाटक मुज़राई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सरकार ने सभी मंदिरों को 1 जून से खोलने का निर्णय लिया है, जो कि पिछले दो महीने से बंद है। हम कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।

इसके लिए श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह  दी जाएगी। साथ ही सरकार की तरफ से शारीरिक दूरी और साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, धार्मिक समारोहों और मेले पर पाबंदी जारी रहेगी।

पुजारी ने आगे कहा कि मानक संचालन प्रोटोकॉल संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद जारी किया जाएगा। राज्य के सभी प्रमुख मंदिर ऑनलाइन टिकट बेच सकते हैं।

यह सेवा जल्द ही (1-2 दिन में) शुरू कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस संबंध में गुरुवार को  कैबिनेट स्तर की मीटिंग हो रही है, जिसमें मस्जिद और चर्चों को खोलने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

मंदिर मुज़राई ( हिन्दू धर्म के मंदिर और हिन्दू धर्म के कार्य ) प्रबंधन के अंतर्गत आता है। ऐसे में मस्जिदों और चर्चों को खोलने पर अभी फैसले नहीं लिया गया है। वहीं, दूसरी ओर तिरुपति बालाजी मंदिर को खोलने की तैयारी भी जोर शोर पर है।

हालांकि, राज्य सरकार का यह आदेश केंद्र सरकार पर निर्भर है। अगर लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाता है तो राज्य सरकार का यह आदेश निरस्त हो जाएगा। ऐसे में अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार पर टिकी है।



गौरतलब है कि लॉकडाउन 4.0 , 31 मई को समाप्त हो रहा है। इसके लिए केंद्रीय स्तर की मीटिंग चल रही है। जल्द ही अगले लॉकडाउन के बारे में फैसला आ सकता है।

[video_ads]

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta May 29, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

सालासर बालाजी महाराज का 266वां स्थापना दिवस आज, श्रद्धालुओं पर पाबन्दी

सीकर, 28 जून ; सिद्धपीठ सालासर बालाजी मंदिर का 266वां स्थापना दिवस मंगलवार यानि 28 जून को मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए 266 साल…

Read now
Hinduism

चार धाम यात्रा शुरू हुई, जानें-यात्रा के नए नियम

कोरोना वायरस महामारी के बीच 1 जुलाई से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा उतराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड ने की है। फ़िलहाल यह…

Read now
Hinduism

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

देहरादून, 27 जून;  साल 202 1  में  हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ का आयोजन परंपरा के अनुरूप निर्धारित समय पर होगा, लेकिन महाकुम्भ के स्वरूप और स्तर…

Read now