RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

योगी सरकार ने 2019 में लगने वाले कुंभ का लोगो जारी किया

योगी सरकार ने 2019 में लगने वाले कुंभ का लोगो जारी किया

योगी सरकार ने 2019 में लगने वाले कुंभ का लोगो जारी किया
Visual Archive

योगी सरकार ने 2019 में लगने वाले कुंभ का लोगो जारी किया

योगी सरकार ने 2019 में लगने वाले कुंभ का लोगो जारी किया

लखनऊ, 13 दिसम्बर; उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रयागराज कुंभ की तैयारी शुरू कर दी है .योगी सरकार ने कुंभ के लोगो का अनावरण किया है.यूनेस्को की सूची में शामिल हो चुके कुंभ मेले की तैयारियों को तेज करते हुए योगी सरकार ने 2019 में लगने वाले कुंभ का लोगो जारी कर दिया है.

प्रयागराज कुंभ का लोगो जारी करते वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुंभ में सबसे बड़ा आयोजन प्रयागराज में होता है.इसके बाद हरिद्वार, नासिक (त्र्यंबकेश्वर) और उज्जैन है.

सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ

कुंभ के इस लोगों की टैगलाइन है, ‘यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा. यह कुंभ मेला सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ के सूक्ति वाक्य को परिभाषित करेगा.इसका अर्थ है सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला कुंभ.

योगी ने कहा कि कुंभ मेले को यूनेस्को ने अमूल्य धरोहर के रूप में मान्यता दी है.इसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद देता हूं.

यह भी पढ़ें-प्राणवायु पर्यटन से घटेगा पलायन : पंचायत महाकुम्भ का आह्वान

राजभवन में जारी हुआ लोगो

कुंभ मेले का लोगो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को राजभवन में जारी किया.इस दौरान यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डॉ. दिनेश शर्मा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहे.

12 करोड़ श्रद्धालु आएंगे

योगी ने उम्मीद जताई कि 2019 में कुंभ में पवित्र स्नान के लिए प्रयाग आने वाले लोगों की संख्या 12 करोड़ होगी.यह कुंभ मेला और इसका लोगो कई बातों में अनोखा है.

लोगो की खास बातें

लोगो में एक साथ संगम नगरी की पूरी संस्कृति को समेटने का प्रयास किया गया है.लोगो में गंगा जमुना के संगम को दिखाया गया है.जिसका भावार्थ है संस्कृतियों का संगम.जमुना धार के बीच में भीड़ दिखाई गई है, जो करोड़ों लोगों की आस्था और संगम तट पर जुटने का प्रतीक है.

लोगो शंखनाद करते साधुओं की तस्वीरें भी उकेरी गई हैं, जिससे पौराणिक काल में भारद्वाज मुनि के आश्रम और यहां पर संत महात्मा को भी समय आ गया है.बताते चलें कि मकर राशि में सूर्य के जाने के बाद ही प्रयागराज में कुंभ मेला लगता है.

अर्ध कुंभ नहीं कुंभ होगा नाम

वैसे तो साल 2019 में प्रयाग में अर्धकुंभ लगना था, लेकिन अब सरकार ने अर्धकुंभ की जगह इसका नाम कुंभ कर दिया है, जो हर छह साल में लगता है.वहीं, हर 12 साल में लगने वाले कुंभ का नाम बदलकर महाकुंभ कर दिया गया है.

———————————————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 13, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अयोध्या :श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियां पूरी

अयोध्या, 4 अगस्त: अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार है. अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी…

Read now
Hinduism

पालघर मॉब लिंचिंग: उद्धव से मुख्यमंत्री योगी ने की बात, कठोर कार्रवाई की अपील

पालघर, 20 अप्रैल;  महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग मामले में अब तक 101 लोगों हिरासत में लिए जा चुके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के…

Read now
Hinduism

महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के दिन UP में खुले रहेंगे बैंक

लखनऊ, 4 अप्रैल;  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के दिन प्रदेश के बैंक खुले रहेंगे. गौरतलब है कि 6…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *