RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (कर्क, सिंह, कन्या)

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (कर्क, सिंह, कन्या)

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (कर्क, सिंह, कन्या)
Visual Archive

वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (कर्क, सिंह, कन्या)

14 फरवरी को  वेलेंटाइन डे होने की वजह से लोग अपने प्रेम जीवन के हर उतार चढ़ाव से जुड़ी जानकारी चाहते हैं।वैलेंटाइन डे का नाम सुनते है नव-युगलों के मन में प्यार के फूल खिलने लगते है । वैलेंटाइन डे को इंतजार प्रेमी-युगल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब ऐसा दिन आये जिस दिन मै अपने प्यार का इजहार अपने प्रेमी से करु क्यों कि यह दिन शायद इसीलिए बना होता है।

जैसे हर दिन का एक खास महत्व होता है ठीक उसी प्रकार अपने प्यार का एहसास अपने साथी तक पहुंचाने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है। वैलेंटाइन डे एक सच्चे संत की प्यार की कहानी पर आधारित प्रेम दिवस है। यह दिन प्यार करने वालो की लिए समर्पित है, जो अपने दिल के जज्बातों का इजहार करते है।



आप अपनी राशि के आधार पर जान सकते हैं कि इस वेलेन्टाइन पर आपकी लव लाइफ के लिए कैसी रहने वाली है। इस वैलेंटाइन डे के अवसर पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी रिलिजन वर्ल्ड के पाठकों के लिए ख़ास लेकर आयें हैं लव राशिफल. तो चलिए जानते हैं क्या कहता आपका लव राशिफल-

कर्क राशि 

Valentine Day Astrology
इस वेलेंटाइन पर आपके प्रेम जीवन पर समस्याएं पैदा कर सकती है। लव पार्टनर से गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने कर्क राशि वाले लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। कर्क राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक करना उचित रहेगा हैं। इस राशि के लोगो को चमकीले सफेद रंग का उपहार दे सकते हैं। कर्क राशि के पार्टनर के लिए आपको बहुत ही ज्‍यादा रोमांटिक डेट प्‍लान करनी चाहिए। गिफ्ट से ज्‍यादा इनके लिए आपका प्‍यार मायने रखता है। तोहफे में आप इन्‍हें कपड़े, शोपीस या हाथ से बनी कोई चीज़ दे सकते हैं।

इस राशि के प्रेमी युगलों पर प्रेम के प्रतीक चंद्रमा का पूरा प्रभाव रहता है। मन के उतार-चढ़ाव एवं उधेड़बुन के कारण इन्हें कभी-कभी विफलता भी मिलने लगती है लेकिन यह निराशा में भी आशा की किरण संजोए रखते हैं। रूठे प्रेमी के टूटे दिल पर तुरंत कब्जा जमा लेते हैं।

चांदनी रात इन्हें बहुत प्रिय होती है। चांदनी में इनका प्रेमी दिल कुमुदिनी की तरह खिल उठता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा की शत्रुता किसी से भी नहीं रहती अतः इस राशि के प्रेमी कहीं भी फिट हो जाते हैं। अत्यंत भावुक होने के कारण ये अपने साथी पर तन-मन-धन लुटाने में कसर नहीं छोड़ते।

इस राशि वाले प्रायः किसी भी राशि वालों से प्रेम की डोर बांध लेते हैं। राशि के स्वामी चंद्रमा का रंग सफेद होने से आइसक्रीम और सॉफ्टी में ही प्यार का प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं। नाच-गाने के कार्यक्रम, थियेटर व चित्रकला की प्रदर्शनी स्थल इनकी मुहब्बत करने के खास ठिकाने होते हैं। बहाने से साथी को एकांत में ले जाकर हद से गुजर जाना इनकी फितरत है।

इस राशि के सिंगल लोग भी किसी रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। लव मैरिज करने का मन है तो सफलता मिल सकती है। माता-पिता की मदद और मंजूरी भी मिलने के योग हैं। इस महीने अविवाहित लोगों का विवाह भी हो सकता है। इस वेलेंटाइन पर आपको कई सरप्राइज मिलने वाला है। आपको अपने पार्टनर के प्रति अपनी वफादारी की परख करने का मौका मिलेगा। इस महीने एक्स पार्टनर से आपकी मुलाकात हो सकती है और आप दोबारा उस राह पर चलने के लिए आकर्षित हो सकते हैं जिसे आप काफी पहले छोड़ आए थे। आप जब इस तरह की स्थिति में फंसे तो एक बार ये बात जरूर याद कर लें कि आपने अपने पार्टनर से राहें अलग क्यों की थी। आप वर्तमान में जीना शुरू करें।

सिंह राशि 

वैलेंटाइन डे लव राशिफल
इस वेलेंटाइन पर सिंह राशि वाले जातकों को एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचना चाहिए। लव लाइफ में सावधानी रखें। इस महीने के पार्टनर और खुद की सेहत को लेकर सावधान रहें। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं न थोपें।

सिंह राशि के लोगों को वैलेंटाइन डे पर कोई महंगी चीज़ ही गिफ्ट करें। इनको सस्‍ती चीज़ें बिलकुल भी पसंद नहीं आती हैं और इनसे आपका इंप्रेशन भी खराब होगा। इस वेलेंटाइन आप लैवेंडर कलर का गुलाब अपने पार्टनर को गिफ्ट करें, यह प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है।सिंह राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक करना उपयुक्त रहेगा। इस राशि के लोगो को गुलाबी रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। वैसे तो प्यार-मोहब्बत के लिए पीछे-पीछे घूमना इन्हें पसंद नहीं लेकिन प्यार हो गया तो क्या मजाल कोई उनके प्रेमी की ओर देख भी ले।

इस राशि का स्वामी तेज का प्रतीक सूर्य है ऐसे में बेबाक जुबान वाली प्रेमिका या प्रेमी ही इन्हें पसंद होते हैं। मेष का स्वामी मंगल एवं मीन राशि के स्वामी बृहस्पति के साथ सिंह राशि के स्वामी सूर्य की घनिष्ठ मित्रता होती है। इन्हें मकर और कुंभ राशि वालों से प्रेम संबंध बनाने में परहेज रखना चाहिए।



इसके साथ साथ ही वृषभ और तुला के स्वामी शुक्र ग्रह से भी सूर्य की शत्रुता है अतः इन राशि वालों को परस्पर मोहब्बत करने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। इस राशि के प्रेमी जोड़ों को एक-दूसरे को लाल कमल, लाल गुलाब का पुष्प प्रेम दिवस में भेंट करने से बड़ी सफलता मिलती है। साथ ही हंसी मजाक, हास-परिहास करते हुए शरारत में पांच साबुत लाल मिर्ची गिफ्ट करनी चाहिए। इससे वह ईर्ष्यालु और विरोधियों की नजर से बचे रहेंगे।

शादीशुदा लोगों के लिए ये महीना ठीक-ठाक ही रहेगा। इस महीने आपको लव पार्टनर के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो संभलकर रहें। हो सकता है आपके प्रपोजल एक्सेप्ट न हाे। इस हफ्ते आपके रिश्तों में बदलाव भी आ सकते हैं। अपोजिट जेंडर वाले से विवाद या अनबन हो सकती है। इसके अलावा इस महीने सिंह राशि के जातकों को कुछ ऐसा करना पड़ सकता है जो इन्हें पसंद ना हो। आपको लाइमलाइट से बाहर निकलना होगा। हालांकि ऐसा करने से आपको कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि आप अपने पार्टनर के फोकस में रहने से काफी खुश रहेंगे। ये महीना आपको प्यार में एक दूसरे का सहारा बनने और हर पल को साथ में जीना सिखाएगा। आपके जीवन में जिस शख्स की अहमियत सबसे ज्यादा है उसके पास रहने से आप काफी खुश रहेंगे।

यह भी पढ़ें-वैलेंटाइन डे स्पेशल: जानिये कैसा रहेगा वैलेंटाइन डे पर आपका लव राशिफल (मेष, वृषभ, मिथुन राशि)

कन्या राशि 


इस वेलेन्टाइन पर लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा हो सकता है। इस महीने आपको लव प्रपोजल मिल सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग अपने ही किसी दोस्त को प्रपोज कर सकते हैं। साथ काम करने वाले किसी खास इंसान से भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अपने से ज्यादा उम्र वाले की तरफ आप अट्रेक्ट हो सकते हैं।

राशि का स्वामी बुध ग्रह होने से यह प्रेमी बुद्धिमानी के साथ अपने प्रेम संबंध बनाने में सफल हो जाते हैं। वृष और तुला राशि वालों के साथ इनकी मित्रता शीघ्र बन जाती है लेकिन कर्क का स्वामी चंद्र ग्रह के साथ इस राशि का शत्रु भाव रहता है। यदि इसके साथ प्यार का प्रस्ताव किसी तरह मंजूर भी हो जाता है तो उसी दिन विवाद खड़ा होकर प्यार के नए रास्तों की खोज होने लगती है।

कन्‍या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। आप अपने दिल से जो भी तोहफा इनके लिए लेंगें वो इन्‍हें जरूर पसंद आएगा। आप इन्‍हें रोज़ाना के इस्‍तेमाल की कोई चीज़ गिफ्ट में दे सकते हैं। कन्या राशि के लोगो को अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ समय सुबह 11बजे से दिन 1 बजे तक करना चाहिए । पार्टनर को मैरून रंग का कोई गिफ्ट दें सकते हैं। बुध ग्रह का रंग हरा होने के कारण इन्हें हरी वस्तुएं अच्छी लगती हैं। हरियाली में, खेतों के बीच घूमना-फिरना इन्हें बहुत पसंद रहता है। प्रेम दिवस के दिन यदि इस राशि वाले फूलों के गुच्छ की अपेक्षा पालक-मेथी का बुके बनाकर उसके बीच में पत्तों सहित सरसों के फूल पिरोकर भेंट करें तो प्यार अटूट रिश्ते में बदल जाएगा।

लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आ सकती है। लव मैरिज करना चाह रहे हैं तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी या लाइफ पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। बीते समय में हुई अपनी गलतियों की वजह से आप परेशान हैं तो ये वेलेन्टाइन डे आपको गलती सुधारने का मौका देगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में बातचीत का सहारा लें, जरूर मदद मिलेगी।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta February 11, 2020 8 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

खरमास: जानिये खरमास में क्या करें क्या न करें

भारतीय पंचाग के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में संक्रांति करते हैं तो यह समय शुभ नहीं माना जाता इसी कारण जब तक सर्य मकर राशि में संक्रमित…

Read now
Astrology

14 मार्च 2020 से लग रहा है खरमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य

धनु एवं मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है। इस वर्ष 14 मार्च (शनिवार) 2020 से खरमास शुरू हो रहा है, जो एक…

Read now
Astrology

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

वैलेंटाइन डे के अवसर पर आप सभी जानना चाहते होंगी की आप अपने पार्टनर के साथ कितने कम्पेटिबल हैं .  कम्पेटिबिलिटी किसी भी व्यक्ति को अपने पार्टनर व…

Read now