RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वरुथिनी एकादशी: जानें पूजा मुहूर्त एवं पूजा विधि

वरुथिनी एकादशी: जानें पूजा मुहूर्त एवं पूजा विधि

वरुथिनी एकादशी: जानें पूजा मुहूर्त एवं पूजा विधि
Visual Archive

वरुथिनी एकादशी: जानें पूजा मुहूर्त एवं पूजा विधि

वरुथनी एकादशी का व्रत बैसाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को होता है। वैशाख मास में भीषण गर्मी होती है और गर्म हवाएं चलती रहती है।



ऐसे में इस समय संयमित दिनचर्या का विधान शास्त्रों में बताया गया है। खाने-पीने के भी खास परहेज की सलाह दी गई है।

भगवान श्रीकृष्ण ने महाराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महत्व बताते हुए कहा था कि , हे राजन! जो मानव विधि-विधान से इस व्रत को करता है उसको इहलोक में सभी सुखों की प्राप्ति के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

कांस्यं मांसं मसूरान्नं चणकं कोद्रवांस्तथा।

शाकं मधु परान्नं च पुनर्भोजनमैथुने।।

भविष्योत्तर पुराण के उपरोक्त श्लोक के अनुसार  इस व्रत को करने वाले को इस दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरुथिनी एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए।

तामसिक आहार जैसे मांस, मसूर की दाल, चने, कोदो का शाक, शहद, नमक, तेल, दूसरे का अन्न, दो बार भोजन करना, जुआ खेलना, दातुन करना, दूसरों की बुराई करना, पापी लोगों के साथ बात करना, क्रोध करना, मिथ्या भाषण आदि का त्याग करना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-कामदा एकादशी व्रत 2020: जानिए कामदा एकादशी व्रत कथा

वरुथिनी एकादशी का व्रत करने करने वाले को व्रत रखना चाहिए या फिर एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के साथ रात्रि जागरण कर भगवद् भजन करना चाहिए।

इस व्रत को करने से एक हजार गोदान के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इसका महत्व गंगा स्नान के फल से भी ज्यादा है।

वरुथिनी एकादशी व्रत मुहूर्त 

वरुथिनी एकादशी का प्रारंभ – 17 अप्रैल को रात 8 बजकर 3 मिनट से

वरुथिनी एकादशी का समापन – 18 अप्रैल को रात 10 बजकर 17 मिनट तक


वरुथिनी एकादशी पूजा विधि

इस दिन सुबह सूर्योदय के पूर्व उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होकर एक पाट पर कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की स्थापना करें .

दोनों देवी-देवताओं की कुमकुम, हल्दी, अबीर, गुलाल, वस्त्र आदि समर्पित करें।

ऋतुफल, मिठाई, पंचमेवा, पंचामृत आदि का भोग लगाएं।

एक कलश की स्थापना कर उसके ऊपर आम के पत्ते के साथ श्रीफल रखें।

दीपक और धूपबत्ती लगाएं। देवी लक्ष्मी और श्रीहरी की आरती करें।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 18, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया?

क्या आप जानते हैं, छोटी दिवाली पर भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध क्यों किया? दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी…

Read now
Hinduism

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है?

जन्माष्टमी पर मक्खन-मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है? श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े हर्षोल्लास…

Read now
Hinduism

Balram Jayanti 2025: बलराम जी का जन्मदिन कब और क्यों मनाया जाता है?

Balram Jayanti 2025: बलराम जी का जन्मदिन कब और क्यों मनाया जाता है? तिथि: 14 अगस्त 2025, गुरुवारपक्ष: श्रावण मास, पूर्णिमा तिथि (पौर्णिमा) भारत की धार्मिक परंपराओं में…

Read now