RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

भारत के उपराष्ट्रपति करेंगे अहिंसा दिवस समारोह का विज्ञान भवन में उद्घाटन

भारत के उपराष्ट्रपति करेंगे अहिंसा दिवस समारोह का विज्ञान भवन में उद्घाटन

भारत के उपराष्ट्रपति करेंगे अहिंसा दिवस समारोह का विज्ञान भवन में उद्घाटन
Visual Archive

भारत के उपराष्ट्रपति करेंगे अहिंसा दिवस समारोह का विज्ञान भवन में उद्घाटन

भारत के उपराष्ट्रपति करेंगे अहिंसा दिवस समारोह का विज्ञान भवन में उद्घाटन

  • अहिंसा विश्व भारती के द्वितीय युग प्रवेश पर आयोजित अहिंसा दिवस समारोह
  • नीतीश कुमार, मौर्या, नकवी, राठौर के साथ विभिन्न धर्म गुरु समारोह में भाग लेंगे

 नई दिल्ली : प्रख्यात जैनाचार्य डा. लोकेश मुनि द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती संस्था के 13 वें स्थापना दिवस पर विज्ञान भवन में आयोजित अहिंसा दिवस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। समारोह में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी, बिहार के मुख्यमंत्रीश्री नीतीश कुमार, भारत के युवा व खेल (स्वतंत्र प्रभार) व सूचना प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  श्री केशव प्रसाद मौर्या, इंडिया टी.वी के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ श्री रजत शर्मा एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा  विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जैन धर्म गुरु आचार्य डा. लोकेश मुनि के साथ विश्व विख्यात हिन्दू धर्मगुरु परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, मुस्लिम धर्मगुरु व मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक, अमेरिका में सिख धर्म के एम्बेसडर भाई श्री सतपाल सिंह जी अहिंसा, शांति व सद्भावना का सन्देश देंगे।

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि जी ने बताया कि अहिंसा विश्व भारती संस्था 12 वर्ष पूरे कर चुकी है। काल चक्र के अनुसार 12 वर्षों का काल खंड एक युग कहलाता है, उस दृष्टि से अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वितीय युग में प्रवेश कर रही है। अहिंसा विश्व भारती संस्था की स्थापना के गौरवशाली बारह वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से अहिंसा, शांति व सद्भावना का सन्देश पुन: देश व विश्व में प्रसारित करना है। ‘अहिंसा दिवस समारोह ‘ का आयोजन इसीलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अहिंसा के अभाव में समाज में शांति व सद्भावना नहीं हो सकती | विकास के लिए समाज में शांति व सद्भावनापूर्ण वातावरण की जरूरत होती है। अहिंसा आज दुनिया की जरुरत है जब मानवता युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसे संकटों का सामना कर रही है हिंसा, युद्ध व आतंकवाद किसी समस्या का समाधान नहीं, हिंसा प्रतिहिंसा को जन्म देती है। मानवता के उत्थान व विस्तार का माध्यम ही अहिंसा है। अहिंसा ही विश्व शांति उत्पन्न करेगी।कार्यक्रम के माध्यम से यही सन्देश हम जन जन तक पहुँचाना चाहते है।

आचार्य लोकेश मुनि ने यह भी बताया कि सभी आमंत्रित विशिष्ठ अतिथियों ने अहिंसा दिवस समारोह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता है। सभी ने अहिंसा विश्व भारती द्वारा समाज सेवा, विश्व शांति की स्थापना व मानवीय मूल्यों के उत्थान के क्षेत्र में निरंतर किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अहिंसा दिवस समारोह का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। 

समारोह के चेयरमैन डा. अजित गुप्ता, अध्यक्ष श्री राज कुमार ओसवाल, संयोजक श्री सुभाष ओसवाल, मंत्री श्री मनोज जैन ने बताया कि अहिंसा विश्व भारती के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता जोरशोर से कार्यक्रम के आयोजन की तैयारीयों में लगे हुए है। देश के कोने कोने से लोगो को आमंत्रित किया जा रहा है। विदेशों से भी अनेक विशिष्ठगण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुँच रहे है।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World November 7, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कोरोना महामारी से बचने के लिए भगवान महावीर के दर्शन को अपनाए – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली,  25 अप्रैल; भगवान महावीर की 2620वीं जयंती के अवसर पर अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा वेबिनार का आयोजन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य डॉ लोकेशजी के…

Read now
Hinduism

अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन

अयोध्या, 5 अगस्त; राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त 12.44 बजे है.…

Read now
Hinduism

दिल्ली में भी होगा राममंदिर भूमिपूजन का LED से सीधा प्रसारण 

नयी दिल्ली; अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में भी बीजेपी सरकार  तैयारी कर रही है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *