Raksha Bandhan 2020: कब है रक्षा बंधन का पर्व ? जानिए राखी बांधने का मुहूर्त…
- रक्षाबंधन का पर्व 3 अगस्त को है
- इसी दिन सावन का अंतिम यानि 5 वां सोमवार है
- रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त दिन भर है
- रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ योग भी
भाई-बहन का पर्व रक्षा बंधन इस साल 3 अगस्त को पड़ रहा है। संयोग से इसी दिन सावन का अंतिम यानि 5 वां सोमवार भी है। घरों में वैसे अभी से राखी को मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं क्या रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है..
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सुबह 09:27:30 से शाम 21:17:03 तक
रक्षा बंधन दोपहर का मुहूर्त
दोपहर 01:47:39 से 04:28:56 तक
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त
रात्रि 07:10:14 से 09:17:03 तक
सदियों से हिंदू परिवारों में रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही उल्लास से मनाया जाता रहा है। इस साल कोरोना वायरस के चलते और कई जगहों पर आने जाने की पाबंदी की वजह से भाई-बहन एक दूसरे से मिलकर इसे नहीं मना पाएंगे। बहनों ने इसे मनाने के लिए आनलाइल राखी भेजनी भी शुरू कर दी है। गाजियाबाद की मोनिका ने रिलीजन वर्ल्ड को बताया कि, “मैंने राखी की खरीदारी ऑनलाइन की और साथ ही मिठाई और टीका और चावल के बने पैकेट को भी अपने भाई के घर पर आर्डर किया है”।

राखी के त्योहार में कई पुरानी परंपराओं का भी महत्व है। रक्षाबंधन की मान्यता है कि देवों और दानवों के बीच युद्ध में जब देवता हारने लगे, तब वे देवराज इंद्र के पास गए। देवताओं को भयभीत देखकर इंद्राणी ने उनके हाथों में रक्षासूत्र बांध दिया। इससे देवताओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने दानवों पर विजय प्राप्त की, तब से यह पवित्र धागा बांधने की प्रथा शुरू हुई।

रक्षा बंधन पर इस बार वीडियो कॉल से ही बांधी जाएगी राखी, पर ये मंत्र जरूर पढ़ें जिससे भाई की जिंदगी हमेशा सुरक्षित रहे और वे सबकी रक्षा का कर्तव्य निभाते रहे।
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ योग भी बन रहा है। गणनाओं के अनुसार रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग 29 साल बाद आया है। इस साल भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षाबंधन पर नहीं पड़ रहा है।
@religionworldin
[video_ads2]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.