RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सत्संग सब एकसंग, परमार्थ निकेतन में लगा साधना शिविर

योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सत्संग सब एकसंग, परमार्थ निकेतन में लगा साधना शिविर

योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सत्संग सब एकसंग, परमार्थ निकेतन में लगा साधना शिविर
Visual Archive

योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सत्संग सब एकसंग, परमार्थ निकेतन में लगा साधना शिविर

परमार्थ निकेतन में साधना शिविर का शुभारम्भ

  • पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पूज्य सुधांशु जी महाराज को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर किया साधना शिविर का उद्घाटन
  • उषाकाल से ही योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सत्संग साधनायें हुई आरम्भ
  • भारत के विभिन्न प्रांतों से आयेे सैकड़ों साधकों ने लिया साधना शिविर में भाग
  • पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कराया संकल्प ’स्वच्छता से साधना’ की ओर
  • ’इनर सेल्फ’ की रिक्तता को भरने के लिये साधना है नितांत आवश्यक – स्वामी चिदानन्द सरस्वती
  • साधना की सार्थकता के लिये श्रेष्ठ वातावरण है जरूरी-सुधांशु जी महाराज
ऋषिकेश, 2 नवम्बर। परमार्थ निकेतन आश्रम में पांच दिवसीय साधना शिविर का शुभारम्भ हुआ। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने विश्व जागृति मिशन के प्रमुख पूज्य सुधांशु जी महाराज को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर माँ गंगा के पावन तट परमार्थ घाट पर साधना शिविर का उद्घाटन किया।
विश्व जागृति मिशन के प्रमुख पूज्य सुधांशु जी महाराज और दीदी अर्चिका, भारत के विभिन्न प्रांतों से आये साधकों को पांच दिनों तक ध्यान, प्राणायाम, योग, सत्संग एवं गंगा आरती के माध्यम से तनाव मुक्त, आनन्दयुक्त जीवन एवं आध्यात्मिक उन्नति के सूत्रों से अवगत करायेंगे।
आज उषाकाल से ही साधक परमार्थ गंगा तट पर स्नान के पश्चात पूज्य सुधांशु जी महाराज एवं दीदी अर्चिका के सानिध्य में साधना के विविध आयामों से रूबरू हुये तत्पश्चात पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं पूज्य सुधांशु जी महाराज के सत्संग एवं दर्शन से लाभान्वित हुये।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि ’साधना, आन्तरिक शान्ति को प्राप्त करने का बेहतर माध्यम है; साधना के द्वारा मनुष्य ’इनर सेल्फ’ को भर कर आध्यात्मिक उन्नति के शिखर तक पंहुच सकता है। उन्होने कहा कि मनुष्य अपने शेल्फ को; अलमारियांेेे को  भरने में पूरा जीवन लगा देते है परन्तु इनर सेल्फ खाली ही रह जाता है साधना के माध्यम से इनर सेल्फ की रिक्तता को भरकर जीवन में अनेक सकारात्मक परिवर्तन कर सकते है। पूज्य स्वामी जी ने सभी साधकों को साधना के साथ स्वच्छता का संकल्प कराया सभी साधकों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया। उन्होने कहा कि आज हमारे हाथ ही नहीं जुडे़ बल्कि हमारे दिल जुड़े है, सद्भाव से साधना और साधना से स्वच्छता की ओर हमारे कदम अग्रसर होते रहे यही साधना का सार है।
पूज्य सुधांशु जी महाराज ने कहा कि ’साधना की सार्थकता के लिये श्रेष्ठ वातावरण की जरूरत होती है, परमार्थ का गंगा तट वह श्रेष्ठ एवं दिव्य स्थान है जहां पर दिव्यता के साथ पवित्रता भी कण-कण में व्याप्त है। इस दिव्य धाम में पांच दिवसीय साधना से जीवन को दिव्य बनाया जा सकता है।’ अर्चिका जी ने साधकों को आहार, विहार एवं योग के विषय में जानकारी दी। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पूज्य सुधांशु जी महाराज को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया और आहृवान किया कि साधना शिविर के पश्चात सभी साधक अपने-अपने गंतव्य पर पंहुचकर एक-एक पौधे का रोपण अवश्य करे ताकि साधना से आन्तरिक शुद्धता एवं पौधा रोपण से बाह्य वातावरण की शुद्धता हो सकें।
RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World November 2, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

परमार्थ निकेतन में शुरू हुआ 32वां वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन योग महोत्सव

7 मार्च, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित 32वां अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन योग महोत्सव का आज शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी का…

Read now
Ayurveda

World Heart Day : जीवन शैली को बदलें, दिल स्वस्थ रहेगा

योेग करने से दिल स्वस्थ  ऋषिकेश, 29 सितम्बर। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर संदेश देते हुये कहा कि…

Read now
Buddhism

31 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज : 50 से अधिक देशों के 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन

31 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज : 50 से अधिक देशों के 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन 31 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *