RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

योग चिकित्सा : जानिये क्या योग चिकित्सा से संभव है सभी बीमारियों का इलाज ?

योग चिकित्सा : जानिये क्या योग चिकित्सा से संभव है सभी बीमारियों का इलाज ?

योग चिकित्सा : जानिये क्या योग चिकित्सा से संभव है सभी बीमारियों का इलाज ?
Visual Archive

योग चिकित्सा : जानिये क्या योग चिकित्सा से संभव है सभी बीमारियों का इलाज ?

योग सिर्फ व्यायाम के तौर पर ही काम नहीं करता, बल्कि आपकी पूरी शारीरिक प्रणाली को फिर से जवान बनाता है. लेकिन क्या योग चिकित्सा के जरिए बीमारियों का इलाज संभव है ?

पिछले कुछ दश्कों से आयुर्वेद, पारंपरिक चीन चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा इत्यादि ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. इसी क्रम में योग को भी उसके प्रभाव के कारण चिकित्सकीय प्रयोग में लाया जाने लगा है.



योग चिकित्सा व स्वास्थ्य

योग विज्ञान में सेहत का मतलब न तो शरीर से है और न ही मन से, इसमें सेहत का मतलब सिर्फ ऊर्जा के काम करने के तरीके से होता है. जी हां अगर आपका ऊर्जा-शरीर उचित संतुलन और पूर्ण प्रवाह में है, तो आपका स्थूल शरीर और मानसिक शरीर पूरी तरह से स्वस्थ होंगे. ऊर्जा-शरीर को पूर्ण प्रवाह में रखने के लिए किसी तरह की हीलिंग की जरूरत नहीं होती. यह तो अपने मौलिक ऊर्जा-तंत्र में जाकर उसे उचित तरीके से सक्रिय करना है.

हालांकि ये भी कहा गया है कि योग आसनों द्वारा कई रोगों का इलाज किया जा सकता है. कुछ योग विशेषज्ञों का कहना है कि योग चिकित्सा के जरिए बीमारियों को दूर करना बहुत पुरानी पद्धति है. योग विशेषज्ञों का कहना है कि जितनी भी अन्य चिकित्सा प्रणालियां संसार में हैं, वे सब योग चिकित्सा प्रणाली के बहुत बाद में जन्मी हैं.

यह भी पढ़ें-योगासन और व्यायाम: जानिए क्या है योगासन और व्यायाम में अंतर

शास्त्रों में योग का वर्णन

कहा जाता है कि मानव शरीर में पैदा होने वाली बीमारियों का असंख्यता का अनुमान करके भगवान शंकर ने चौरासी लाख की संख्या में योगासनों की कल्पना की थी. जिसके आधार संसार के वे सभी प्राणी थे जिनकी विभिन्न आकृतियाँ किसी-न-किसी में मानव के लिए हितकर हो सकती थीं और यही वजह थी कि भगवान शंकर ने उन आकृतियों का मानव शरीर की अनुकूलता से तालमेल बिठाकर उस आकार के मानव अवयवों के रोग निवारण के लिए विधान कर दिया.

योग से स्वास्थ्य रहेगा अच्छा

सच्चा स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए योग बिलकुल सरल साधन है. अच्छा स्वास्थ्य हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है. रोग और शोक तो केवल प्राकृतिक नियमों के उल्लंघन, अज्ञान तथा असावधानी के कारण होते हैं. खुशी और स्वास्थ्य के नियम बिलकुल सरल तथा सहज हैं. केवल अपनी कुछ गलत आदतों को बदलकर योग को अपनी आदत बनाएं.



योग मूलतः चिकित्सा पद्धति नहीं

हां लेकिन ये भी सच है कि योग समस्त बीमारियों में उपयोगी अवश्य है, परंतु उनकी मदद से चिकित्सा नहीं की जा सकती है.
इसलिए भ्रम में न रखते हुए यह बात भी मानना होगा कि योग के जरिए आप किसी बीमारी में होने वाले मानसिक तनाव, असंतुलन और शरीर की गड़बड़ियों को सुधारा जा सकता है, जिससे कि रोगी के जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी अवश्य हो सकती है परंतु उसकी संपूर्ण चिकित्सा संभव नहीं है क्योंकि योग मूलतः चिकित्सा पद्धति नहीं है.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 31, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Yoga

एरियल योग: जानिए क्या है एरियल योग और क्या है इसके लाभ

योग एक साधना है लेकिन आजकल योग को फिटनेस का मुख्य जरिया मन जाता है. ऐसे में योग को भी थोडा मॉडर्न कर दिया गया और उसमें कई…

Read now
Yoga

ऑनलाइन योग: जानिये ऑनलाइन योग के दौरान क्या करें और क्या ना करें

ऑनलाइन योग का अपना ही महत्व है. कोरोना काल के दौरान लोगों ने तेज़ी से इसे अपनी जीवनशैली में आत्मसत्त कर लिया है. दरअसल शारीरिक और मानसिक उपचार…

Read now
Yoga

योगासन: अब बुज़ुर्ग भी आसानी से कर सकेंगे योग, अपनाएं इन आसनों को

अक्सर बढ़ती उम्र और कमज़ोर मसल्स की वजह से बड़े बुज़ुर्ग व्यायाम करने से कतराते हैं। लेकिन अब यह सब पुरानी बातें हो गयी है, अब हमारे सीनियर…

Read now