RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वीडियो – देखिए नागचंद्रेश्वर मंदिर की साल में एक बार होने वाली पूजा

वीडियो – देखिए नागचंद्रेश्वर मंदिर की साल में एक बार होने वाली पूजा

वीडियो – देखिए नागचंद्रेश्वर मंदिर की साल में एक बार होने वाली पूजा
Visual Archive

वीडियो – देखिए नागचंद्रेश्वर मंदिर की साल में एक बार होने वाली पूजा

देश में आस्था और विश्वास की नई मिसाल कायम हुई है। कई परंपराएं खास होती है। उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में बने नागचंद्रेश्वर मंदिर की एक परंपरा ने कल सबको जोड़ दिया। केवल रिलीजन वर्ल्ड के फेसबुक पेज पर इसे 55, 000 लोगों ने लाइव देखा। ये परंपरा है साल में एक बार मंदिर के द्वार खुलने और एक खास पूजा होने की। श्रावण महीने की शुक्ल पंचमी को मनाई जाती है नागपंचमी, और इसी से जुड़ी है एक अति विशेष मान्यता।

देखिए – पूरा वीडियोhttps://www.facebook.com/religionworldIN

नागपंचमी के दिन साल में एक बार उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के द्वार खुलते हैें, साल में केवल एक बार। अंदर विराजे नागराज तक्षक की खास पूजा होती है। रिलिजन वर्ल्ड ने इसे खास तौर पर नागपंचमी के दिन लाइव किया, लाखों लोगों तक इसकी गूंज हुई।

आइए आपको दिखाते हैं कि कल रात कैसे उज्जैन के महाकाल में शयन आरती के बाद नागचंद्रेश्वर मंदिर में हुई साल में एक बार होने वाली पूजा अर्चना-

रात 12 बजे नाग चंद्रेश्वर मंदिर के बाहर का दृश्य⁠⁠⁠⁠…

नाग चंद्रेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी आते हुए…

नाग चंद्रेश्वर के पट खोलने के दृश्य पहली बार देखिए….

नाग चंद्रेश्वर मंदिर में घुसने के लिए भक्त आतुर…

नाग चंद्रेश्वर मंदिर में पूजा शुरू, साल में एक बार होने वाली पूजा⁠⁠⁠⁠…

देखिए नाग चंद्रेश्वर भगवान की खास पूजा, अब अगले साल होगी ये पूजा….

नागचंद्रेश्वर मंदिर के बारे में

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट (दरवाजे) वर्ष मेंं एक बार 24 घंटे के लिए नागपंचमी पर खुलते हैं।
इस बार पट 27 जुलाई 2017 (गुरुवार) को आधी रात यानी 12 बजे खुलें। नागचंदे्रश्वर का मंदिर महाकालेश्वर मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर स्थित है।
इस मंदिर में 11वीं शताब्दी की प्रतिमा स्थापित है। एक प्रतिमा में नाग के फन पर शंकर पार्वती विराजमान हैं और इस प्रतिमा के दर्शन के बाद ही नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन होते हैं।
मान्यता है कि नागपंचमी के मौके पर इस मंदिर के दर्शन से कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है, क्योंकि खुद नागदेवता इस दिन मंदिर में आते हैं।
इन्हें भगवान का आभूषण माना गया है। यूं तो भारत में नागों के कई मंदिर हैं, लेकिन इनमें से एक उज्जैन के नागचंद्रेश्वर की कहानी अद्भुत है।
उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर के तीसरी मंजिल पर स्तिथ इस मंद्दिर कि खासियत यह है कि ये मंदिर साल में बस एक दिन और वो भी  नागपंचमी 27 जुलाई 2017(गुरुवार की अर्ध रात्रि) (श्रावण शुक्ल पंचमी) को ही खुलता है।
उसी दिन इस मंदिर में भक्तों को नागदेवता के दर्शन हो पाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन नागराज खुद मंदिर में मौजूद रहते हैं।
उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर का मंदिर, जो की उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है।इसकी खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी (श्रावण शुक्ल पंचमी) पर ही दर्शनों के लिए खोला जाता है जो कि इस वर्ष 28 जुलाई 2017, शुक्रवार को है। नागचंद्रेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी की एक अद्भुत प्रतिमा है, इसमें फन फैलाए नाग के आसन पर शिव-पार्वती बैठे हैं।
कहते हैं यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। उज्जैन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है। माना जाता है कि पूरी दुनिया में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसमें विष्णु भगवान की जगह भगवान भोलेनाथ सर्प शय्या पर विराजमान हैं।
मंदिर में स्थापित प्राचीन मूर्ति में शिवजी, गणेशजी और माँ पार्वती के साथ दशमुखी सर्प शय्या पर विराजित हैं। शिवशंभु के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए हैं। माना जाता है कि परमार राजा भोज ने 1050 ईस्वी के लगभग इस मंदिर का निर्माण करवाया था।
इसके बाद सिं‍धिया घराने के महाराज राणोजी सिंधिया ने 1732 में महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। उस समय इस मंदिर का भी जीर्णोद्धार हुआ था। कहा जाता है इस मंदिर में दर्शन करने के बाद व्यक्ति किसी भी तरह के सर्पदोष से मुक्त हो जाता है, इसलिए नागपंचमी के दिन खुलने वाले इस मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है।
—————

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
TwitterFacebook and Youtube

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World July 28, 2017 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले

नाग पंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले महंत श्री प्रकाश पुरी महाराज ने विधि विधान से किया भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन…

Read now
Hinduism

नागपंचमी – मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

नागपंचमी – मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व श्रावण महीने की शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का पर्व मानाया जाता हैं। इस बार नाग पंचमी 5 अगस्त को मनाई जाएगी।…

Read now
Hinduism

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर का रहस्य : केवल नागपंचमी पर खुलने वाला मंदिर

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर का रहस्य : केवल नागपंचमी पर खुलने वाला मंदिर वर्ष में में केवल एक दिन ही खुलता है यह नागचंद्रेश्वर मन्दिर, आइये जाने क्यों…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *