RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आयुर्वेद में जाने कैसे करें दूध-दही-छाछ का सेवन

आयुर्वेद में जाने कैसे करें दूध-दही-छाछ का सेवन

आयुर्वेद में जाने कैसे करें दूध-दही-छाछ का सेवन
Visual Archive

आयुर्वेद में जाने कैसे करें दूध-दही-छाछ का सेवन

शरीर की सेहत को बनाए रखने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती हैं और इसमें दूध-दही-छाछ विशेष माने जाते हैं।  दूध दही और छाछ को पीने का एक समय होता जिससे आपके स्वस्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा.

आयुर्वेद में इससे जुड़ी जानकारी बताई गई हैं जिसे जानकर इनका सही समय पर सेवन किया जा सकता हैं और शरीर का संतुलन बनाया जा सकता है।



दूध पीने का सही समय

आयुर्वेद में दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। इसमें वे सारे जरूरी पोषक तत्‍व होते हैं जिनकी शरीर को आवश्‍यकता होती है। वैसे तो दूध का सेवन दिनभर में कभी भी किया जा सकता है।

मगर इसे रात के समय पीने से शरीर की पूरी थकान मिटती है और गहरी नींद भी आती है। वहीं, दूध पचाने में भारी होता है इसलिये अगर इसे सुबह पिया गया तो शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

बूढ़े लोगों को दोपहर में दूध पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दूध को किसी अन्‍य भोजन के साथ नहीं पीना चाहिए, क्‍योंकि इसे पचाने में दिक्‍कत होती है। खाना खाने के दो घंटे के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-गौ-मूत्र – एक सरल एवं प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार का तरीका

दही खाने का सही समयआयुर्वेद में जाने कैसे करें दूध-दही-छाछ का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार दही को अगर दोपहर से पहले खाएं तो यह बेहद गुणकारी होता है। सुबह-सुबह खाली पेट खाने से यह जल्‍दी हजम होता है और साथ ही एसिडिटी, पेट की गर्मी, जलन व अल्‍सर की समस्‍या से भी छुटकारा मिलता है।

कई लोग दही को रात में खा लेते हैं जो कि बिल्‍कुल गलत है। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे रात में खाने से खांसी-जुकाम और फेफड़ों की बीमारी के साथ-साथ जोड़ों के दर्द की समस्‍या हो सकती है।

खाने से पहले दही को कभी गर्म नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, अगर दही में चीनी मिलाकर खाया जाए तो यह हमें दिनभर के लिए इंस्टेंट एनर्जी भी देता है।

छाछ पीने का सही समय

आयुर्वेद में जाने कैसे करें दूध-दही-छाछ का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार छाछ यानि मठ्ठा दिन के किसी भी समय पिया जा सकता है। इसे भोजन के बाद पी सकते हैं।



वहीं, शाम या रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिये। यदि आपको पेट की दिक्‍कत रहती है तो छाछ को सुबह खाली पेट पीएं।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta March 16, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

आयुर्वेद में शाकाहार को व्यक्ति के भीतर मौजूद ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने का उल्लेख किया गया है। शाकाहार भोजन की ऐसी कई विशेषताएं बताई गई हैं, जो…

Read now
Ayurveda

Ayurveda: जानिये रोज़ाना क्यों करना चाहिए एलोवेरा जूस का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में कुछ सबसे बेशकीमती चीज़ें आमतौर पर हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं. उनमें से ही एक उदाहरण है एलोवेरा. इसे  घृतकुमारी के नाम से जाना…

Read now