RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

आयुर्वेद के अनुसार रात में नहीं करें इन चीजों का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार रात में नहीं करें इन चीजों का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार रात में नहीं करें इन चीजों का सेवन
Visual Archive

आयुर्वेद के अनुसार रात में नहीं करें इन चीजों का सेवन

आयुर्वेद में खाने-पीने से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं जिन्हें फॉलो करने से सेहत से जुड़ी कोई परेशानी सामने नहीं आती। साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आयुर्वेद में रात के खाने से जुड़ी कुछ बातें भी बताई गई हैं। इन बातों के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका रात में सेवन नहीं करना चाहिए।



साथ ही, आयुर्वेद के अनुसार भोजन में 6 रस शामिल होने चाहिए। ये 6 रस हैं- मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला)। शरीर की प्रकृति के अनुसार ही भोजन करना चाहिए। इससे शरीर में पोषक तत्त्वों का असंतुलन नहीं होता। तो चलिए जानते हिं वो क्या चीज़ें है जिसका रात्रि को सेवन नहीं करना चाहिए-

रात में किसी भी कीमत पर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही की जगह छाछ ले सकते हैं। दही शरीर में कफ होने की समस्या को बढ़ा सकता है, जिसके चलते नाक में बलगम के गठन की अधिकता पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें-जानिए केसर के औषधीय एवं आयुर्वेदिक गुण

आपको रात में दूध पीने की आदत है, तो कम फैट वाला दूध पिएं। लेकिन सुनिश्चित करें कि कभी ठंडा दूध न पिएं, हमेशा दूध को उबाल कर पिएं। गर्म दूध और कम फैट वाला दूध पचाने में आसान होता है।

डिनर में ऐसे ही मसालों का प्रयोग करें जो सेहत के लिए अच्छे हों। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट बढ़ेगी और भूख भी बनी रहेगी। भोजन में दालचीनी, सौंफ, मेथी और इलायची को शामिल कर सकते हैं।

रात के समय प्रोटीन से युक्त भोजन ही करें जैसे दाल, हरी सब्जियां, करी पत्ते और फल आदि। इससे आपका पाचन तंत्र काफी हल्का और हेल्दी रहता है।



अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस चीज को गांठ बांध लें कि रात को कम खाएं और चबा चबाकर खाएं। इससे आप हेल्दी भी रहेंगे और नींद भी अच्छी आएगी। रात में हमारा पाचन तंत्र निष्क्रिय होता है, जिससे हमारे शरीर के लिए भारी भोजन पचाना मुश्किल हो जाता है।

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta August 13, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

आयुर्वेद में शाकाहार को व्यक्ति के भीतर मौजूद ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने का उल्लेख किया गया है। शाकाहार भोजन की ऐसी कई विशेषताएं बताई गई हैं, जो…

Read now
Ayurveda

Ayurveda: जानिये रोज़ाना क्यों करना चाहिए एलोवेरा जूस का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में कुछ सबसे बेशकीमती चीज़ें आमतौर पर हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं. उनमें से ही एक उदाहरण है एलोवेरा. इसे  घृतकुमारी के नाम से जाना…

Read now