RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

वार्षिक राशिफल 2018: कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए

वार्षिक राशिफल 2018: कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए

वार्षिक राशिफल 2018:  कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए
Visual Archive

वार्षिक राशिफल 2018: कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि वालों के लिए

कर्क राशि का वर्ष 2018 का वार्षिक राशिफल—-कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो .

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है इसलिए इस राशि के जातक बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु होते हैं. परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव होता है. सफेद वस्तुओं और जल तत्व से जुडे व्यापार या नौकरी में लाभ होता है.

पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है. वर्ष के प्रथम भाग में कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें और आत्मनिर्भर बनें. वर्ष के दूसरे भाग में सभी परेशानियां कम होने लगेंगी.

स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है. आर्थिक स्थिति को लेकर या किसी परेशानी के कारण दिमागी तनाव हो सकता है. खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है. बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा. जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है.

वर्ष के प्रथम भाग में प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है. प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. लेकिन वर्ष का दूसरा भाग प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूलता लिए रहेगा. प्रेम के अलावा सगाई के भी योग निर्मित हो रहे हैं. जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा. दूर देश स्थित किसी व्यक्ति से भी लगाव हो सकता है. नए जुड़ रहें प्रेम सम्बन्ध आपकी स्थिति परिस्थिति से ऊंचे दर्जे के हो सकते हैं.

वर्ष के पहले भाग में कार्यों में अड़चने आ सकती हैं. शनि और राहु का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं. किसी भी व्यवसायिक यात्रा को करने से पहले भली-भांति जांच कर लें कि वह यात्रा लाभकारी है या नहीं. वर्ष के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होने होने लगेंगी. नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है. सामाजिक क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे.

आर्थिक मामलों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है. परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण व्यय हो सकता है. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति बेहतर होना शुरू हो होगी. यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो इस वर्ष उससे छुटकारा पाएंगे. व्यापार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं.

विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष मिलाजुला रहेगा. जो जातक विदेश या दूर जाकर पढा़ई करना चाह रहे हैं, वर्ष का प्रथम भाग उनके लिए अधिक अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में शिक्षा के स्तर में सुधार होना शुरू होगा. आत्मविश्वास मजबूत होगा. दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों शुभ परिणाम मिलेंगे.

पढ़िए सभी राशियों का 2018 का भविष्यफल – वार्षिक राशिफल: कैसा होगा साल 2018 : सभी राशियों का भविष्यफल

==================================================================

सिंह राशिफल—-सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के जातक प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं. स्वभाव से उत्साही, निड़र, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं. सिद्धांतों व अनुशासित ढंग से कार्य करना इनकी प्रवृत्ति होती है. स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होने से दूसरों की नहीं सुनते हैं. इनमें नेतृत्व की अद्‍भुत क्षमता होती है.

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग शुभ रहेगा. मांगलिक कार्य के सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं. भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में कलह से पारिवारिक सुख में कमी आएगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है या संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं.

स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा. छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दिया जाए तो लगभग पूरा वर्ष ही शुभ रहेगा. वर्ष के दूसरे भाग में आपको अपनी दिनचर्या में संयम बरतना श्रेष्ठ होगा.

प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा. विवाह योग्य जातकों को सुखद समाचार मिलेंगे. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में प्रेम अथवा दांपत्य में विश्वसनीयता न होने की स्थिति में संबंधों में प्रगाढ़ता कम हो सकती है.

वर्ष अनुकूल रहेगा. वर्ष के पहले भाग में नए उद्यमों या व्यवसायों से जुड़ने का मौका मिल सकता है. नौकरी के हालात में सुधार होंगे. नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी. विदेशों में रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंध मजबूत होंगे. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में विवाद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें.

इस वर्ष की शुरुआत आपकी आमदनी के स्तोत्रों में इजाफा कराने वाली रहेगी. इस अवधि में आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी. अत: आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे. यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे. किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है. कम्प्यूटर या मोबाइल में आई खराबी भी कुछ धन खर्च करा सकती है. हालांकि विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं.

अध्ययन के लिए यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल रहेगा. विदेश जाने वाले छात्रों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा. आत्मविश्वास बना रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अनुकूल है. लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी.

यह भी पढ़ें – जानिये कैसा होगा साल 2018 मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए

============================================================

कन्या राशिफल—-कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के जातक बुद्धिमान, विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर होते हैं. इनकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है. आकर्षक व्यक्तित्व से जल्दी प्रभावित करते हैं, लेकिन स्वभाव से अन्तर्मुखी होते हैं.

कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष उत्तम रहेगा. परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा. कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. लेकिन दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति किसी पारिवारिक क्लेश को उत्पन्न कर सकती है. न्यायालय में चल रहे पुराने विवाद का समापन जातक के पक्ष में होने के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि के जातक का स्वास्थ्य इस वर्ष अनुकूल रहेगा. पुराने रोगों का निदान होगा. माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. ध्यान तथा योग के सहारे से मन को एकाग्र करें.

प्रेम के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि विवाह योग्य जातकों के वर्ष के दूसरे भाग में सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं. संतान के संबंध में शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.

इस साल आप व्यापार नौकरी या धंधे में कुछ विशेष करेंगे. अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने से आपके काम धंधे को एक नया अनुभव मिलेगा. व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा. आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढे़गा. नौकरी में भी तरक्की मिलने के मजबूत योगायोग हैं. इस वर्ष आप सफलता के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त करेंगे.

धन के लिए यह वर्ष श्रेष्ठ है. अटका पैसा मिलेगा. वर्ष की शुरुआत में कर्म स्थान पर स्थित बृहस्पति धनार्जन करवाएगा वहीं वर्ष के दूसरे भाग में धन अर्जन का नया स्रोत मिल सकता है. विदेश यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं.

अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा. व्यवसायिक शिक्षा में सफलता मिलेगी. लक्ष्य पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अनुकूल है. विदेशों में शिक्षा पाने के लिए समय अनुकूल है.

==========================================

तुला राशिफल–तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते .

आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल मिलाजुला साबित होगा. किसी भी प्रकार के अर्थ सम्बन्धी निर्णय में जल्दबाजी न करें. हो सके तो किसी की सलाह पर ही निर्णय लें. स्वास्थ्य के ऊपर होने वाले आर्थिक व्यय आपको मानसिक परेशानी में डाल सकते हैं.  जीवनसाथी के साथ-साथ अन्य लोगों से भी बातचीत के दौरान ऐहतियात बरतें। कहासुनी होने की संभावना है।संयमित होकर परिस्थिति का सामना करना अपेक्षित है. हाथ लगे अवसर को आप पूरी तरह उपयोग में लाएंगे. इन अवसरों से आर्थिक लाभ भी निश्चित है लेकिन किसी से कर्ज न लें. किसी के सहयोग से अर्थ की प्राप्ति तात्कालिक समस्या को हल कर देगी.

ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष व्यवसायियों के लिए अच्छे माहौल का भी निर्माण होता हुआ दिख सकता है. स्टॉक मार्केट में दूरगामी निवेश में सतर्कता आवश्यक है. अपनी क्रियाशीलता को ना रोकें. पुराने निवेश में आशातीत लाभ प्राप्त होने के अवसर भी बनते हुए दिख पड़ सकते हैं. मानसिक उहापोह बनी रह सकती है और आय के साथ-साथ व्यय के लिए भी अनेक दरवाजे खुल सकते हैं. रुके हुए काम आसानी से आगे बढ़ते हुए नज़र आने लगेंगे, मित्रों का उत्साहजनक साथ भी दिखाई पड़ेगा. मार्केट में शॉर्ट टर्म के लिए अधिक जोखिम उठाना हानि पहुंचा सकता है. वैवाहिक जीवन आनंद में बितेगा

इस वर्ष निवेश लाभदायक होंगे. नए मित्रों का साथ मिलेगा तथा नए अवसर भी मिलेंगे. योजनाओं के प्रति सावधान रहें तथा अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं. नए व्यवसायों के लिए शुरुआत करना शुभ है. पुराने कर्ज परेशान कर सकते हैं. मानसिक चंचलता बनी रहेगी. नए सम्बन्धों के प्रति सावधान रहें. दूरगामी निवेश से विशेष लाभ प्राप्त होगा और पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं. कपड़ा, फर्निचर, दवा तथा सोने के व्यवसाय से जुड़े लोग अपने पुराने निवेश पर काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं, और लाभ के लिए न रुकें.

वर्ष 2018 आपको संतोषजनक परिणाम देगा, क्‍योंकि आपका काम सही समय पर खत्‍म हो जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि करियर से जुड़े फैसले आवेग में आकर न करें. इस वर्ष आपके लिए सलाह यह है कि इस वर्ष आपको काफी धन की प्राप्ति होगी, आप सोने पर काफी रकम खर्च करेंगे. लेकिन, आपको अपनी बहुत धन खर्च करने की आदत पर नियंत्रण करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष आप काफी धन बचा पाएंगे. छात्रों के लिए यह वर्ष औसत परिणाम देने वाला है. निजी समस्‍याओं को लेकर कुछ चिंतायें हो सकती हैं, लेकिन शांत चित्‍त से उनका सामना किया जा सकता है.

“ज्योतिषीय गणना – आचार्य विशाल दयानंद शास्त्री जी”

=====================================================================

पढ़िए सभी राशियों का 2018 का भविष्यफल – वार्षिक राशिफल: कैसा होगा साल 2018 : सभी राशियों का भविष्यफल

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta December 17, 2017 9 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

वैलेंटाइन डे: जानिए लव कम्पेटिबिलिटी राशियों के आधार पर

वैलेंटाइन डे के अवसर पर आप सभी जानना चाहते होंगी की आप अपने पार्टनर के साथ कितने कम्पेटिबल हैं .  कम्पेटिबिलिटी किसी भी व्यक्ति को अपने पार्टनर व…

Read now
Astrology

वार्षिक राशिफल 2020: जानिए इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता…

Read now
Astrology

वार्षिक राशिफल 2020(मीन-Pisces): इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में

नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *