ब्रह्माकुमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी : हेल्दी, वेल्दी, हैप्पी राजस्थान अभियान से देंगे खुशहाली और शांति का संदेश


- ब्रह्माकुमारी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय
- अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी आध्यात्मिक सम्मेलन का होगा आयोजन
- देश-विदेश से संस्थान के विभिन्न प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और को-ऑर्डिनेटर हुए शामिल
24 मार्च, आबू रोड (नि.प्र.) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शांतिवन परिसर में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में इस बार समाज उत्थान के कई विषयों पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। देश-विदेश से पधारे संस्थान के विभिन्न प्रभागों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, जोनल डायरेक्टर ने मिलकर सालभर चलने वाले कार्यक्रम, अभियानों की रूपरेखा तय की। राजस्थान के लिए विशेष रूप से हेल्दी, वेल्दी, हैप्पी राजस्थान अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिला स्तर पर भव्य एप्रीचुअल मेला आयोजित कर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नैतिक शिक्षा, एप्रीचुअल एक्जीबिशन, राजयोग शिविर, वैल्यू एजुकेशन एक्स-पो, राजयोग मेडिटेशन शिविर के माध्यम से लोगों का चारित्रिक और आध्यात्मिक विकास किया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि अगले वर्ष बेटी बचाओ-सशक्त बनाओ विषय पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत समाज में बेटियों के सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम, सम्मेलन और अभियान चलाए जाएंगे। क्योंकि यदि बेटी सशक्त बनेगी तो परिवार और समाज सशक्त बनेगा। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर मेरा भारत, स्वस्थ भारत अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जाग्रति लाने के लिए रैली, सभा, सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शांतिवन परिसर में अंतरराष्ट्रीय राजस्थानी आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यौगिक खेती से बनाएंगे किसानों को सशक्त
प्रकृति पर आधारित होने से खेती में किसानों को कभी भी प्राकृति आपदा का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में किसानों को कम लागत में अधिक अन्न उत्पादन के लिए शाश्वत यौगिक खेती अभियान के माध्यम से सशक्त किया जाएगा। इसके तहत देश के कई राज्यों में किसान सशक्तिकरण अभियान चलाए जाएंगे। इसमें किसानों को बताया जाएगा कि हम जैविक खेती के साथ कैसे खेती पर योग के प्रयोग कर अधिक अन्न उत्पादन ले सकते हैं।
युवा जाग्रति से स्वर्णिम भारत अभियान
संस्थान के युवा प्रभाग की ओर से युवाओं को नशामुक्त करने, उन्हें सही राह दिखाने, सकारात्मक चिंतन की ओर बढ़ाने और आध्यात्मिकता से जोडऩे के लिए युवा जाग्रति अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूल-कॉलेजों में सेमीनार, सभा, गोष्ठी और सम्मेलन व रैली निकालकर युवा वर्ग को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं सशक्त भारत से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के माध्यम से समाज के संपूर्ण वर्ग को लाभ दिया जाएगा।
ये अभियान भी चलाए जाएंगे….
– शिक्षा प्रभाग की ओर से हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ भारत अभियान और मूल्य एवं आध्यात्मिक शिक्षा द्वारा सशक्त भारत अभियान चलाया जाएगा।
– जीवन प्रबंधन दक्षता विकास अभियान
– मेडिकल प्रभाग की ओर से मेरा भारत- स्वस्थ भारत अभियान
– वैज्ञानिक एवं अभियंता प्रभाग की ओर से जल, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त भारत अभियान
– यातायात प्रभाग की ओर से सुरक्षित यातायात-सशक्त भारत अभियान
– मेडिकल प्रभाग की ओर से बच्चों को जागरूकता को लेकर बाल स्वास्थ्य एवं कुपोषण मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा।
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply