बरसाना, 4 मार्च; बरसाना में लड्डू होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रीजी मंदिर में राधारानी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर राधारानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकापर्ण किया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रंगोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां होली के साथ ही भक्ति के रंग में पूरी तरह से सराबोर नजर आए। बरसाना में राधारानी के दर्शन करने के बाद शाम को सीएम मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के दर्शनों के लिए भी गए।
मथुरा के प्राचीन केशव देव मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना के बाद चांदी की पिचकारी हाथ मे लेकर ठाकुर जी के संग होली खेली और पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, श्रीकृष्ण जन्मस्थान समिति के सचिव कपिल शर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
[earth_inspire]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.