होलिका दहन हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा भी पूरी विधि विधान से की जाती है। लेकिन होलिका पूजन से पहले होलिका पूजन की थाली को अच्छी तरह से तैयार करना अत्ंयत आवश्यक है। जिससे आपको होलिका पूजन में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तो चलिए जानते हैं किस प्रकार करें होलिका पूजन की थाली तैयार।
[earth_inspire]
होलिका पूजन थाली

- होलिका पूजन के दिन आप पूजा के लिए स्टील, पीतल या फिर तांबे की थाली ले सकते हैं। यदि संभव हो तो इस दिन चांदी की थाली से पूजन अवश्य करें।
- इसके बाद उस थाली में रोली, कच्चा सूत,चावल,साबूत हल्दी,मूंग रखें।
- यह सभी सामग्री रखने के बाद थाली में फूल सजाएं और फूलों की माला भी अवश्य रखें।
- इसके बाद थाली में बताशे और नारियल अवश्य रखें। क्योंकि पूजा में इन दोनों चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।
- नारियल और बताशे रखने के बाद थाली में बड़गुल्लों की माला भी अवश्य रखें। क्योंकि बड़गुल्लों की माला होलिका पूजा में आवश्यक मानी जाती है।
यह भी पढ़ें-होली 2020: जानिए होली पर क्या करें और क्या न करें
- इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल अवश्य लें। यदि आपके ताबें का लोटा नहीं है तो आपक स्टील के लोटे में भी जल ले सकते हैं।
- जब आप पूजा स्थल पर पहुंचे तो होलिका पूजन से पहले अपनी थाली पर जल का छिड़काव अवश्य करें। जिससे आपकी पूजा की थाली पूर्ण रूप से शुद्ध हो जाए।
- इसके बाद पूजा स्थान पर जाने से पहले भगवान गणेश और माता पार्वती को हाथ जोड़कर प्रणाम करें और पूजा स्थल की और अग्रसर हों।
- पूजा स्थान पर पहुंचने के बाद सबसे पहले साबूत हल्दी, चावल, मूंग, बताशा, रोली और फूल होलिका पर अर्पित करें।
- इसके बाद बड़गुल्लों की माला चढ़ाएं और नारियल भी अर्पित करें और फिर 3 या 5 परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत होलिका पर बांधें।
[earth_inspire]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.