RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे बढ़ाएं अपना इम्युनिटी लेवल

कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे बढ़ाएं अपना इम्युनिटी लेवल

कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे बढ़ाएं अपना इम्युनिटी लेवल
Visual Archive

कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे बढ़ाएं अपना इम्युनिटी लेवल

कोरोना वायरस के इस दौर में मौसम बदलने के कारण भी लोगों को सर्दी, जुकाम और तरह-तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान अपनी इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं इसके लिए  नीचे बताई जा रही टिप्स को जरूर अपनाएं।



कोविड से बचने के लिए सबसे पहले हमें गर्म पानी पीने की आदत डालनी होगी।

स्टोव पर स्टील के कंटेनर में पीने के पानी को अच्छी तरह से उबालें।

अंत में, चार या पांच पेपरमिंट के पत्ते, एक छोटा अदरक का टुकड़ा और लौंग डालें और इसे 3-4 मिनट तक उबलने दें।

सुबह में एक बार इस पानी के मिश्रण को तैयार करें और इसका सेवन करें।

पूरे दिन साधारण पानी पीने के बजाय इस पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करें।

इम्युनिटी बूस्ट के लिए करें चीज इनका सेवन

कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे बढ़ाएं अपना इम्युनिटी लेवल

आयुर्वेद में तुलसी के पौधे का प्रत्येक भाग का उपयोग सेहतमंद बने रहने के लिए किया जाता है। आइये जानते हैं तुलसी से कैसे बढ़ाएं  इम्युनिटी ।

लगभग एक लीटर पानी में तुलसी के पत्ते को अच्छी तरह उबाल लें। तुलसी के पत्तों को तब तक उबालें, जब तक एक लीटर पानी, एक चौथाई न हो जाए।
अब एक चौथाई पानी के बचे होने पर 4-6 दाने काली मिर्च, थोड़ा सा गुड़ और एक चम्मच नींबू रस डालकर इसे तैयार किया जा सकता है।

इसे हर्बल चाय के रूप में आप दिन में एक या दो बार भी पी सकते हैं। बुखार के लक्षणों की शुरुआत में केवल कुछ दिनों के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि निरंतर सेवन किया जाना ठीक नहीं है। इसलिए 5 से 6 दिन के बाद इसका एक बार सेवन जरूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद: शिरीषादि कसाय से कोरोना मरीजों के इलाज की तैयारी

सर्दी, खांसी होने पर अपनाएं यह टिप्स

कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में देखा जाए तो सर्दी, खांसी भी शामिल है। ऐसी स्थिति में इस आयुर्वेदिक से लाभ मिलता है।

इसके लिए आपको अदरक के कटे हुए छोटे हुए टुकड़े, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी और एक चम्मच नींबू रस को एक कप पानी में मिलाकर इसका सेवन करना है।

सर्दी, खांसी से पीड़ित लोगों में इस आयुर्वेदिक ड्रिंक का फायदा बड़ी तेजी से देखने को मिलेगा। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है और कोरोना वायरस के इस लक्षण को भी ठीक करने के काम आ सकती है।

​छोटे बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के टिप्स

कोरोना वायरस से बचने के लिए कैसे बढ़ाएं अपना इम्युनिटी लेवल

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामले को देखते हुए जरूरी नहीं है कि यह केवल बड़ों और युवाओं पर ही असर दिखाएगा बल्कि घर में रहने वाले छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसलिए घर में रहने वाले छोटे बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें।

छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए इस आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

पेपरमिंट के तेल को ग्रॉसरी शॉप से खरीद लें। अब दो से तीन बूंद पिपरमेंट को एक चम्मच शहद में मिलाएं और इसे छोटे बच्चों को चाटकर खाने के लिए कहें।

यह न केवल बच्चों के लिए, बल्कि वयस्कों के लिए भी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक घरेलू उपचार है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि इस टिप्स में न केवल शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने की क्षमता है, बल्कि यह मानव शरीर की श्वसन प्रणाली को भी कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए मददगार साबित हो सकती है।



​लंच के बाद न सोएं

लंच के बाद सोने की आदत अगर आपको भी है तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। लंच करने के तुरंत बाद सोने के कारण पाचन क्रिया ठीक तरीके से ना होने पर आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिलेंगे। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर बना सकता है। इस कारण आप कोरोना वायरस की चपेट में आने के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं। इसलिए दोपहर में सोने की आदत को पूरी तरह छोड़ दें।

You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

[video_ads]
[video_ads2]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta September 3, 2020 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Ayurveda

आयुर्वेद के 10 उपाय, जो वायरस के प्रकोप से आपको बचाय

भारत एक बार फिर कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। कोविड-19 के कारण अब तक न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। कोरोना…

Read now
Ayurveda

जानिये शाकाहारी भोजन क्यों कहलाता है सकारात्मक ऊर्जा का संचारक

आयुर्वेद में शाकाहार को व्यक्ति के भीतर मौजूद ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने का उल्लेख किया गया है। शाकाहार भोजन की ऐसी कई विशेषताएं बताई गई हैं, जो…

Read now
Ayurveda

Ayurveda: जानिये रोज़ाना क्यों करना चाहिए एलोवेरा जूस का सेवन

आयुर्वेद की दुनिया में कुछ सबसे बेशकीमती चीज़ें आमतौर पर हमारे आसपास उपलब्ध होती हैं. उनमें से ही एक उदाहरण है एलोवेरा. इसे  घृतकुमारी के नाम से जाना…

Read now