FRHUP के तत्वावधान में सर्वधर्म संतों ने की रक्षामंत्री से मुलाकात
नई दिल्ली। 15 दिसम्बर2020, आज रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से फ़ाउन्डेशन फ़ॉर रीलिजियस हारमनी एण्ड यूनिवर्सल पीस (FRHUP) के बेनर तले सर्वधर्म संतों के एक शिष्टमण्डल ने भेंटकर किसान आन्दोलन को शीघ्र समाप्त कराने की अपील की।

किसानों ने सदैव बातचीत करके मामले को सुलझाने को तैयार – राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संतों मे खुले शब्दों में कहा कि, “मैं स्वयं किसानों से बात करके समस्या का हल निकालने को तैयार हूँ। मैं किसान परिवार से हूँ और वृद्ध किसानों के आंदोलन ने दुखी हूँ। वे ठंड में आंदोलरत हैं, ये मुझे पीड़ा देता है।”
किसानों से संवाद से ही समस्या हल होगी – आचार्य लोकेश
सर्वधर्म संतों ने कहा कि दुनिया का कोई भी मुद्दा बिना बातचीत की टेबल पर आए हल नहीं होता। हम सभी अपने किसान भाइयों से अपील करते है कि वे वार्ता के लिए आगे आये।

सर्वधर्म संतों ने केन्द्रीय रक्षामंत्री से आग्रह किया कि सरकार किसानों की आपत्तियों को दूर कर शीघ्र समाधान निकालें। यहीं देश हित, समाज हित, सरकार हित व किसान हित में हैं।

शिष्टमण्डल में FRHUP के कार्यकारी अध्यक्ष जैन आचार्य डॉ लोकेशजी, महामंत्री कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी, आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर जी, मौलाना कल्बे रशद रिज़वी, आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा, रिलीजन वर्ल्ड के भव्य श्रीवास्तव, राजीव खोसला साथ थे।
@religionworldin
[video_ads]
[video_ads2]
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.