अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने वालों की संख्या की जानकारी देगा ISRO

नई दिल्ली,1 जून; आने वाली 21 जून को आयोजित अवसर पर देश भर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या का पता करने में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ) की मदद ली जायेगी.
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्यराज कटोचा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में चौथे अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की व्यापक तैयारियों की जानकारी देते हुये बताया कि इस बार इसरो की भी मदद ली जा रही है. कटोचा ने कहा ‘‘हमने इसरो से मदद मांगी है जिसे स्वीकृति मिल गयी है. इसमें हमने कहा है कि देश भर में योग दिवस के कार्यक्रम खुले आयोजित होते हैं, इसलिये आयोजनों में हिस्सा लेने वालों की संख्या का मैपिंग के जरिये पता लगाना आसान होगा.’’

उन्होंने कहा कि इस कवायद की कार्ययोजना इसरो के साथ तैयार की जा रही है. इसरो ने मंत्रालय को भरोसा दिलाया है कि योग दिवस की मैपिंग करना संभव है और आयोजन के बाद अगले 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट भी दी जा सकती है. कटोचा ने बताया कि चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन इस साल देहरादून में आयोजित होगा. इससे पहले दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ में मुख्य आयोजन हो चुके हैं.
मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार पिछले सालों से भव्य और व्यापक आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर देश भर में शहरों और ग्राम पंचायत स्तर तक लगभग 12 करोड़ लोगों को आयोजन से जोड़ने और विदेशों में भारतीय दूतावासों के अलावा भारतीय समुदाय को इससे जोड़ने की खास तैयारियां की गयी हैं.
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply