RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
Visual Archive

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

करतारपुर कॉरिडोर के लिए तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 5 नवंबर और दूसरा जत्था 6 नवंबर को रवाना हो रहा है।

करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 8 नवंबर को होने जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के दिन करतारपुर साहिब जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच फीस को लेकर पेंच अब भी फंसा है। पाकिस्तान का कहना है कि हर एक श्रद्धालु से 20 डॉलर यानि करीब 1500 रुपये की फीस लेगा।

यह भी पढ़ें – नानक नगरी में दिखेगा गुरुनानक जी के 99 शहरों का सफर

गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान सभी तीर्थयात्रियों से 20 डॉलर का शुल्क लेने पर जोर दे रहा है। हमने पाकिस्तान से तीर्थयात्री के लिए ऐसा नहीं करने की मांग की है। वहीं भारत ने पाकिस्तान से फीस नहीं लेने का आग्रह किया है।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है, जोकि डेरा बाबा नानक के समीप सीमा से 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के लिए काफी पवित्र है, क्योंकि गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 साल और अपना अंतिम समय भी यहीं बिताया था।

======

रिलिजन वर्ल्ड सभी धर्मों के बारे में जानकारी देने के लिए एक मात्र भारतीय वेबसाइट है। हम सभी धर्मों पर तथ्यपरक जानकारी देने का प्रयास करते हैं । आप हमें कोई भी जानकारी, समाचार या सलाह – religworldin@gmail.com पर भेज सकते हैं – हम ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी हैं।

https://twitter.com/religionworldin

http://facebook.com/religionWorldIN

https://www.instagram.com/religionworld/

https://www.youtube.com/c/religionworldin

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta October 20, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Sikhism

पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर की 16 अरब की परियोजना मंजूर

इस्लामाबाद, 19  मार्च ;  पाकिस्तान सरकार ने 100.68 अरब रुपये अनुमानित लागत वाली कुल छह प्रमुख विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिसमें 16.5 अरब की लागत…

Read now
Sikhism

कोरोना की वजह से करतारपुर कॉरिडोर बंद, 107 हुई मरीजों की संख्या

नयी दिल्ली 16 मार्च; कोरोना वायरस के डर से केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर से होकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की यात्रा पर 16…

Read now
Sikhism

Kartarpur Corridor : अब तक 45000 श्रद्धालु कर चुके हैं करतारपुर साहिब के दर्शन

नयी दिल्ली, 13 फरवरी; करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद अब तक करतारपुर साहिब Kartarpur Corridor के 45000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.  यह जानकारी एक सवाल के जवाब…

Read now