कोरोना के दौर में जहाँ एक ओर बाजार का हाल खस्ता होता जा रहा है वहीं दूसरी ओर मगर स्वामी रामदेव का कारोबार इस हालत में भी धूम मचा रहा है।
आयुर्वेद के लिए डिबेंचर ईश्यू करते ही पतंजलि की ब्रांड वैल्यू का अंदाजा भी हो गया। सिर्फ तीन मिनट में ही पतंजलि के 250 करोड़ रुपए के NCD बिक गए। गौरतलब है कि पतंजलि ने पहली बार पैसा जुटाने के लिए बाजार का सहारा लिया था, मगर बाजार की इस तेज प्रतिक्रिया का अंदाजा खुद बाबा रामदेव को भी शायद नहीं होगा।
हरिद्वार के मुख्यालय.ने ईश्यू किए थे डिबेंचर
पतंजलि पर निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। लिहाजा बाबा रामदेव ने जब पहली बार बाजार में 250 करोड़ रुपए के डिबेंचर बाजार में उतारे तो देखते ही देखते सिर्फ तीन मिनट में ये डिबेंचर बिक गए।
हरिद्वार के मुख्यालय से इन नॉन कन्वर्टेबल डिबेंचर को ईश्यू किया गया था। इतने कम वक्त में डिबेंचर पूरी तरह सब्सक्राइब्ड हो गया। ब्रिकवर्क ने पतंजलि के इन NCD को AA रेटिंग से नवाजा था।
यह भी पढ़ें-अब वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से तय होंगे इस सबसे अमीर मंदिर के फैसले
शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा पतंजलि के डिबेंचर्स
अब इस बेहतरीन रेटिंग के साथ पतंजलि को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा। सिर्फ पतंजलि ही नहीं हाल ही में रिलायंस, टाटा, HDFC, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी हाल ही में बांड बाजार से पैसा निकालने के लिए ये तरीका अपनाया था।
हालांकि इन डिबेंचर को कभी भी शेयर में तब्दील नहीं किया जा सकता, मगर इसे शेयर बाजार में लिस्ट कर दिया जाता है। लिहाजा इसे बेचना या खरीदना कमोबेश ज्यादा आसान होता है।
कोरोना में तीन गुना तक बढ़ गई पतंजलि की बिक्री
पतंजलि के एसके तिजारावाला ने दावा किया कि कोरोना के संकट के दौरान पतंजलि कि बिक्री में तीन गुना तक तेजी आई है। मगर नए सामान के निर्माण और सप्लाई चेन फिलहाल पूरी तरह डिस्टर्ब हो चुकी है। इन डिबेंचर को बेच कर इन दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
[video_ads]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.