RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

संतों की हत्या के वक्त पुलिस क्या कर रही थी-मोहन भागवत

संतों की हत्या के वक्त पुलिस क्या कर रही थी-मोहन भागवत

संतों की हत्या के वक्त पुलिस क्या कर रही थी-मोहन भागवत
Visual Archive

संतों की हत्या के वक्त पुलिस क्या कर रही थी-मोहन भागवत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल;  संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को पालघर हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की साधुओं को पीट-पीट कर मार डाला गया। भय और क्रोध पर काबू रखें।



साधुओं ने किसी का अहित नही किया था।उन्होंने कहा, “हमको लॉकडाउन का पालन करना होगा। हमे इस संकट से निकलना होगा। हमारे संकट को अवसर बनाना होगा। स्वदेशी को अपनाना पड़ेगा। मोहन भगवत ने स्वावलंबी होने की बात फिर दोहरायी।

उन्होंने कहा, “लॉकडाउन से हवा-पानी ठीक हुआ है। इस पर विचार करना होगा। हमको इस बात पर विचार करना होगा कि हम लॉकडाउन के खत्म होने के बाद फिर से रोजगार का साधन कैसे पैदा कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “दो संन्यासियों की हत्या हुई, उसे लेकर बयानबाजी हो रही है। लेकिन, यह कृत्य होना चाहिए क्या, कानून हाथ में किसी को लेना चाहिए क्या, पुलिस को क्या करना चाहिए? संकट के वक्त ऐसे किंतु, परंतु होते हैं, भेद और स्वार्थ होता है।



हमें इन पर ध्यान न देते हुए देशहित में सकारात्मक बनकर रहना चाहिए। संन्यासियों की हत्या हुई, पीट-पीटकर उपद्रवियों ने मार डाला। वे संन्यासी मानव पर उपकार करने वाले लोग थे।”

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Shweta April 26, 2020 1 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

हरिद्वार महाकुंभ 2021: कुंभ में निकली पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई

हरिद्वार, 4 मार्च; हरिद्वार महाकुंभ के क्रम में बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई निकाली गई. इस दौरान बड़े-बड़े ढोल और गाजे-बाजे के साथ पेशवाई…

Read now
Hinduism

महाराष्ट्र में फिर एक साधु की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नांदेड़, 24 मई; महाराष्ट्र में साधुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. पालघर में दो साधुओं की हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ…

Read now
Hinduism

पालघर मॉब लिंचिंग: स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराजजी ने की चिंता व्यक्त

मुंबई, 20 अप्रैल; महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई मॉब लिंचिंग पर संत समाज में रोष व्याप्त है। पालघर मॉब लिंचिंग पर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने…

Read now