RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गौसेवा को सांसद निधि से मिला सहयोग, गौसेवा धाम अस्पताल में लगी गायों के लिए एक्स-रे मशीन

गौसेवा को सांसद निधि से मिला सहयोग, गौसेवा धाम अस्पताल में लगी गायों के लिए एक्स-रे मशीन

गौसेवा को सांसद निधि से मिला सहयोग, गौसेवा धाम अस्पताल में लगी गायों के लिए एक्स-रे मशीन
Visual Archive

गौसेवा को सांसद निधि से मिला सहयोग, गौसेवा धाम अस्पताल में लगी गायों के लिए एक्स-रे मशीन

गौसेवा को सांसद निधि से मिला सहयोग, गौसेवा धाम अस्पताल में लगी गायों के लिए एक्स-रे मशीन

हरियाणा के होडल में बनें गौसेवा धाम हास्पिटल में गुरूवार को केंद्र सरकार में मंत्री एंव फरीदाबाद लोकसभा के सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक आधुनिक एक्स-रे मशीन का उद्धाटन किया। जिसको खरीदने में उन्होनें भी अपनी सांसद निधि से सहयोग दिया था। होडल क्षेत्र में गौसेवा के लिए ये हास्पिटल विगत 5 वर्षों से असहाय एवं लाचार गौवंश तथा अन्य जीव-जन्तुओं की निःशुल्क सेवा कर रहा है। जिसकी संचालिका प्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका देवी चित्रलेखा हैं। इसी हास्पिटल में माननीय सासंद महोदय ने उक्त एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया।

साथ ही उन्होनें गौसेवा धाम की दूसरी आवश्यकता अल्ट्रसाउंड मशीन को हरियाणा सरकार की ओर से सहयोग कराने का भी आश्वासन दिया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये उन्होनें कहा कि पहले अपने देश में हर घर में प्रथम रोटी गाय के नाम की बनती थी। परन्तु अब ये प्रथा कहीं न कहीं समाप्त होती जा रही है जो कि चिंतनीय है।

उन्होनें समस्त परिवारों से कम से कम एक गाय अवश्य पालने का आह्वान किया। उन्होनें कहा कि गौमाता की कृपा से गौसेवा धाम में उनका यह दूसरा आगमन है। यहाँ सच्चे अर्थों में गौमाता की निष्काम सेवा हो रही है। उपचार में प्रयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीक को देखकर आश्चर्यचकित हुये एवं कहा कि यह अविश्वसनीय है।

इस तरह से यह हास्पिटल निकट भविष्य में हरियाणा के साथ-साथ समस्त भारतवर्ष की पहचान बनेगा और उच्चस्तरीय पशु अस्पतालों की सूची में सम्मलित हो जायेगा। माननीय मंत्री जी ने गौसेवा धाम में सचांलित बीमार गौमाता की हो रही पावन सेवा के लिये देवी चित्रलेखा जी एवं समस्त गौसेवा धाम कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रंशसा की।

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World November 2, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

श्री राम मंदिर भूमि पूजन के लिए भेजी गई गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की पवित्र मिट्टी

श्री राम मंदिर भूमि पूजन के लिए भेजी गई गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की पवित्र मिट्टी गौ सेवा धाम हॉस्पिटल की मिट्टी विहिप के जरिए श्रीराम मंदिर का…

Read now
Hinduism

श्रीपाद गोशाला: कान्हा की नगरी में 6 हजार गायों को पाल रहे बाबा दामोदर दास

वृंदावन की श्रीपाद गोशाला में रह रहीं गायों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। वर्ष 1987 में यहां मात्र 80 गाय हुआ करती थीं, लेकिन आज इस…

Read now
Hinduism

भाई दूज: इस तरह मनाई संतों ने भाई-दूज

भाइयों के प्रति बहनों के प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहने नारियल भाई…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *